Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 14 at 12.55.58 AM

गरीबों को नही मिल पा रहा आवास, पक्के मकान वाले को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सहजनवां नगर पंचायत के जिगिना वार्ड नं 01 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरी तरह से लापरवाही व बंदरबांट की लापरवाही सामने आ रही है, जिसके पास तीन मंजिला मकान है उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है और जिनके पास टीन शेड और छप्पर का मकान है उन्हें इस योजना का लाभ नही मिल पा रहा है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार जिगिना वार्ड नंबर 01 में एक ही घर मे तीन लोगो को आवास मिल चुका है जिसमे दो का पैसा भी आ गया है, और एक का लिस्ट में नाम है जिसमे एक का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।
सोचने वाली बात यह है की क्या मौके पर जो टीम जांच के लिए गई थी उनको दिखा नहीं या जान बूझकर जानते हुए भी आवास पास कर दिया गया।
प्रदेश की सरकार जहा एक तरफ गरीब व असहाय लोगो के लिए तमाम प्रकार की योजनाए दे रही है, हर दिन कुछ न कुछ नए योजनाएं ला रही है लेकिन उन योजनाओं को आम जनता तक आते आते अपना दम तोड दे रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *