Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 06 at 5.37.04 PM

गैर इरादन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित पुलिस तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मीरजापुर। गैर इरादन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अहरौरा पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिन गुरुवार को काशीनाथ चौहान पुत्र स्व0 लालजी चौहान निवासी चकिया बाजार थाना चकिया जनपद चंदौली द्वारा थाना अहरौरा पर नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

थाना अहरौरा पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना में दिन शुक्रवार को एसआई डीपी यादव मय हमराह हे0कां0 सुशील सिंह, हे0का0 अनुप सिंह व रि0कां0 सक्षम सचान द्वारा तीन अभियुक्तों राकेश चौहान पुत्र भगवान दास उर्फ भगवान, राजबली चौहान पुत्र छोटेलाल चौहान, सीताराम चौहान पुत्र प्रहलाद चौहान निवासीगण रामपुर ढबही थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को भक्सी नदी पुल के पश्चिमी किनारे से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *