Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 06 at 6.49.18 PM

विश्व रेड क्रॉस दिवस – एनआईटी 3 फरीदाबाद बालिका विद्यालय में रेड क्रॉस दिवस की तैयारी

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी नं-3 में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेडक्रोसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को मनाने के लिए 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स आवश्यकता में असहाय जनों की सहायता करने में रेडक्रॉस के संस्थापक को उन के बहुमूल्य योगदान के लिए श्रद्धांजलि देते हैं। यह दिवस 8 मई को हेनरी डयूना की जयंती पर मनाया जाता है

जो रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि रेडक्रॉस की स्थापना का मुख्य उद्देश्य मूल रूप से किसी भी समय और परिस्थितियों में सभी प्रकार की मानवीय गतिविधियों को प्रेरित करना, आरंभ करना और प्रोत्साहित करना है। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को मूल रूप से मानवीय सिद्धांतों और मूल्यों के प्रचार सहित आप चार भागों में वर्गीकृत कर सकते हैं जिनमें आपदा प्रतिक्रिया,आपदा तैयारियां,स्वास्थ्य और देखभाल सम्मिलित हैं। रेडक्रॉस सात सिद्धांतों मानवता,निष्पक्षता, तटस्थता,स्वतंत्रता,स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता पर आधारित है। यह विश्व का सब से वृहत मानवतावादी संगठन है।

हेनरी के प्रयासों से 1864 में जेनेवा समझौते के जरिए अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस मूवमेंट की स्थापना हुई थी। हेनरी डयूना को पहला नोबेल शांति पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। रेड क्रॉस एक स्वयंसेवी संस्था है और देश के किसी भी भाग में प्राकृतिक या मानवीय आपदा के शिकार लोगों को बचाने और राहत पहुंचाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस प्रकार की संस्थाओं में जो स्वयंसेवक होते हैं,उनसे लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। विद्यालय में रेडक्रॉस और थैलेसीमिया दिवस पर पोस्टर मेकिंग,भाषण,क्विज,जनचेतना रैली एवम विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से रेडक्रॉस दिवस मनाया जायेगा। इस आयोजन में विद्यालय की अध्यापिकाएं सविता,शीतल,मोनिका,मनीषा, अंशुल,शिवम सहित अन्य सभी छात्राएं और अध्यापक बढ़ चढ़ कर तैयारियों में लगे हैं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *