Breaking News

पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन का सीएम नीतीश को खुलेआम चुनौती

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

जेल में बंद कर दिये गये पप्पू यादव के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार से खफा पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने सीएम नीतीश कुमार को खुली चुनौती दे दी है. नाराज रंजीत रंजन ने कहा है कि अगर पप्पू यादव को कुछ हुआ तो वे नीतीश कुमार के साथ साथ एंबुलेंस चोर औऱ चार लोगों को CM हाउस से बाहर निकाल कर चौराहे पर खडा कर देंगी. रंजीत रंजन पप्पू यादव की जान को लेकर चिंतित हैं. ।।

रंजीन रंजन का गुस्सा फूटा
पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन से ट्वीट किया है. ट्वीटर पर उन्होंने सीधे नीतीश कुमार को लिखा है “नीतीश जी, पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वह पॉजिटिव हुए तो आपको, इस साजिश में शामिल चार लोगों एवं एम्बुलेंस चोरों को CM आवास से निकाल बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं

दरअसल रंजीत रंजन पप्पू यादव की जान पर खतरे को लेकर आशंकित हैं. ट्वीटर पर उन्होंने लिखा है “नीतीश जी, कल पूरे दिन-रात जो आपके प्रशासन ने पटना से मधेपुरा फिर वहां से वीरपुर तक पप्पू यादव जी के साथ जो ड्रामा किया है, वह देख रहे हैं. उन्हें मेडिकल फेसिलिटी अभी तक नहीं मिली है.”

 

गौरतलब है कि सुपौल के वीरपुर जेल में रखे गये पप्पू यादव भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं. पप्पू यादव ने कहा है कि जेल में उन्हें न पानी मिल रहा है न दवा. मंगलवार की रात लगभग एक बजे मधेपुरा में मजिस्ट्रेट के सामने वर्चुअल पेशी के बाद पप्पू यादव को वीरपुर जेल भेज दिया गया था. मधेपुरा पुलिस ने बताया कि कोरोना के समय में कैदियों को जेल भेजने से पहले क्वारंटीन सेंटर में रखने का नियम है. ऐसे में पप्पू को सुपौल जिले के वीरपुर जेल के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है. रात के तकरीबन दो बजे पप्पू यादव को वीरपुर जेल ले जाया गया. अब पप्पू यादव बता रहे हैं कि वीरपुर जेल में उन्हें नारकीय स्थिति में रखा जा रहा है. ।।

वीरपुर जेल में बंद पप्पू यादव ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है. पप्पू यादव ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है. ट्वीटर पर उनके हैंडल से किये गये ट्वीट में कहा गया है कि वीरपुर जेल में ना तो पीने का शुद्ध पानी है ना ही वॉशरूम. वे खुद डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं. उनके पांव का ऑपरेशन भी हुआ है. उन्हें बैठने में दिक्कत होती है लेकिन शौचालय में कमोड नहीं है.

 

पप्पू यादव ने लिखा है कि रात भर उन्हें मच्छरों ने काटा. ऐसी स्थिति में वे भूख हडताल पर चले गये हैं. लेकिन उनकी लड़ाई जारी रहेगी. पप्पू यादव ने साफ किया है कि बिहार में राजनीतिक संरक्षण में चल रहे दवा माफियाओं, शराब माफियाओं, एंबुलेंस माफियाओं और अस्पताल माफियाओं के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी.

 

पप्पू यादव के साथ हो रहे ऐसे सलूक से नाराज होकर ही रंजीत रंजन ने नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है. रंजीत रंजन कांग्रेस की प्रमुख नेताओं में शामिल हैं. वह सांसद रह चुकी हैं. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रही हैं. फिलहाल रंजीत रंजन दिल्ली में हैं.।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *