Breaking News

विश्व पृथ्वी दिवस पर पीस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने पेंटिंग और नाटिका के ज़रिए दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

मुदस्सिर हुसैन |

“पर्यावरण संरक्षण में सभी का योगदान ज़रूरी है” – ओम लता सागर

मवई (अयोध्या)। ब्लॉक मवई स्थित पीस कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बच्चों ने चार्ट पेपर पर सुंदर पेंटिंग्स बनाकर धरती को बचाने का आह्वान किया। वहीं, एक लघु नाटिका के माध्यम से पृथ्वी दिवस के इतिहास और धरती बचाओ, जीवन बचाओ जैसे संदेशों को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहीं स्कूल की प्रधानाचार्य ओम लता सागर ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधों, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि “पर्यावरण की रक्षा में हर व्यक्ति की भागीदारी ज़रूरी है।”

विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद राशिद खां ने पृथ्वी दिवस मनाने के महत्व को बताते हुए कहा, “इस दिन का उद्देश्य लोगों को धरती के अत्यधिक दोहन को रोकने और वातावरण को संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए।”

वरिष्ठ शिक्षिका प्रियंका रस्तोगी ने बताया कि हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम में स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …