Breaking News

देवरिया: खुखुन्दू बाजार में डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सल डेवलपमेंट ट्रस्ट का भव्य उद्घाटन, लोककल्याण और शिक्षा को समर्पित ट्रस्ट की नई शुरुआत

देवरिया। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के खुखुन्दू बाजार में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सल डेवलपमेंट ट्रस्ट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सन्देश यादव द्वारा केक काटकर और अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।

इस शुभ अवसर की अध्यक्षता नीतू देवी ने की, जबकि संचालन ट्रस्ट के संयोजक व रामपुर कारखाना विधानसभा अध्यक्ष सतीश गौतम और धीरज मेघवाल ने किया।

मुख्य अतिथि सन्देश यादव ने कहा कि,

“इस ट्रस्ट का उद्देश्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों में लोककल्याण, शिक्षा, कला और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। हम बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि सन् 1988 में माननीय कांशीराम साहब ने खुखुन्दू में ही अंबेडकर जी के नाम पर पहला विद्यालय स्थापित कर शिक्षा की अलख जगाई थी।

कार्यक्रम में अम्बरीष कुमार, छेदी मास्टर, अकेला विकाऊ प्रसाद, मुनेसर प्रसाद, संजय बौद्ध, सतेन्द्र गौतम, नन्दू भाई सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार साझा किए।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …