Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 10 at 3.59.05 PM 1

पंचम पातसाही श्री गुरु अरजन देव जी के शाहिदी पर्व पर पाठ कर लंगर, शरबत का आयोजन किया गया

 

मीरजापुर। अहरौरा नगर क्षेत्र के गुरुद्वारा बाग श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरु सिंह सभा, तप स्थान श्री गुरु तेगबहादुर साहिब में 11 दिन स्त्री सत्संग के तरफ से श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया।

WhatsApp Image 2024 06 10 at 3.59.05 PM 1

10 जून को पंचम पातसाही श्री गुरु अरजन देव जी के शाहिदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में पाठ कीर्तन व लंगर की सेवा किया गया। और गुरुद्वारे गेट के मुख्य द्वार पर चलते राहगीरों को शरबत भी पिलाया गया। सरदार ईश्वर सिंह ने बताया कि गर्म तवे पर बिठाकर दी गईं यातनाएं
मुगल शासक जहांगीर के आदेश के मुताबिक, गुरु अर्जुन देव को पांच दिनों तक तरह-तरह की यातनाएं दी गईं, लेकिन उन्होंने शांत मन से सबकुछ सहा। अंत में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि संवत् 1663 (30 मई, सन् 1606) को उन्हें लाहौर में भीषण गर्मी के दौरान गर्म तवे पर बिठाया।

उनके ऊपर गर्म रेत और तेल डाला गया। यातना के कारण जब वे मूर्छित हो गए, तो उनके शरीर को रावी की धारा में बहा दिया गया। उनके स्मरण में रावी नदी के किनारे गुरुद्वारा डेरा साहिब का निर्माण कराया गया जो वर्तमान में पाकिस्तान में है और उन्होंने ने बताया कि गुरु अर्जुन देव का पूरा जीवन मानव सेवा को समर्पित रहा है। वे दया और करुणा के सागर थे। वे समाज के हर समुदाय और वर्ग को समान भाव से देखते थे। इस शुभ अवसर पर सरदार सुरजन सिंह, तरन सिंह, जसबीर सिंह, ईश्वर सिंह, जगजीत सिंह, परमजीत सिंह, अभिषेक सिंह, अतर जीत कौर, सौरी कौर, रविन्द्र कौर सहित दर्जनों सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *