Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 10 at 11.12.30 AM

बिग ब्रेकिंग रामलला का दर्शन कर लौट रहे भक्तो के बस दुर्घटनाग्रस्त महिला समेत 4 की मौत 3 दर्जन गंभीर

हादसा गाजीपुर जिले के बाराचवर इलाके मे हुआ ,खून से रंग गयी सिक्स लेन सडक

टीम आईबीएन न्यूज

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर:श्रद्धालुओं से भरी बस सं० BR24TA2203 जो अयोध्या से दर्शन करने के पश्चात वापस भोजपुर, बिहार जा रही थी कि सुबह करीब 5.30 बजे मुसेपुर, बाराचवर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 322 किमी पर किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिससे बस में बैठे करीब 36 यात्री घायल हो गये।

सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद व थानाध्यक्ष बरेसर मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचकर यूपीडा के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल PHC बाराचवर तथा जनपद मऊ ले जाया गया, जहाँ से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया। अभी तक की सूचना के अनुसार जिला अस्पताल गाजीपुर में 21 व्यक्तियों का इलाज के दौरान 03 व्यक्ति की मृत्यु हो गई।WhatsApp Image 2024 06 10 at 11.12.30 AM

बस ड्राइवर राम निवास पुत्र राम आधार उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम करथ थानां तारारी जनपद भोजपुर बिहार, कमला देवी पत्नी राम प्रवेश यादव उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम करथ थाना तारारी जनपद भोजपुर बिहार और विनोद सिंह (आर्मी मैन) निवासी हसन बाजार थाना अभई जनपद भोजपुर बिहार तथा जनपद मऊ में भेजे गये 11 व्यक्तियों के इलाज के दौरान 01 महिला सुनीता सिंह उर्फ सन्ध्या पत्नी विनोद सिंह निवासी ग्राम हसन बाजार थानां अभई जनपद भोजपुर बिहार सहित कुल 04 की मृत्यु हो गयी है तथा अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।WhatsApp Image 2024 06 10 at 11.12.29 AM

पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व सभी प्रभावित घायलों की हरसंभव मदद हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद/मुहम्मदाबाद सहित पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद है। शान्ति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *