Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 10 at 12.20.10 PM

मवई अयोध्या – अवैध खनन में शामिल दो जे सी बी तथा चार डम्फर सीज

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कम्पWhatsApp Image 2024 06 10 at 12.20.10 PM

अयोध्या 10 जून – मवई थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात चोरी छिपे हो रहे अवैध खनन की सूचना पर खनन निरीक्षक व मवई पुलिस की संयुक्त टीम ने खनन स्थल पर पहुंचकर खनन में शामिल जे सी बी व डंफरो को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई।

मवई थाना क्षेत्र के ग्राम अमीरपुर के निकट बीती रात को चोरी से अवैध खनन किया जा रहा था।सूचना पाकर खनन निरीक्षक चंद्रशेखर पाठक मौके पर पहुंचे वहीं थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने उप निरीक्षक विकास चौरसिया सिपाही राम आश्रय यादव,आशिक अली तथा अन्य पुलिस कर्मियों को भी मौके पर भेजा।खनन निरीक्षक तथा मवई पुलिस संयुक्त टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां अवैध खनन हो रहा था।

पुलिस ने दो जे सी बी तथा चार डंफरो को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।इस बाबत थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने बताया कि अवैध खनन में लिप्त वाहनों को सीज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *