Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 01 at 5.42.46 PM

नये साल पर रामेश्वरम् समाजसेवी संस्था के द्वारा गरीब असहाय वृद्ध जन लोंगो में 400 कम्बल वितरण किया

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। रामेश्वरम् समाजसेवी संस्था के द्वारा नये साल के शुभ अवसर पर रामेश्वर सिंह समाजसेवी के नेतृत्व में न्याय पंचायत खटखरियॉ के समस्त ग्रामों से 15-15 लाभार्थियों व खोराडीह के लगभग 300 कुल 400 लाभार्थियों को ग्रा. पं. खोराडीह के पंचायत भवन के प्रांगण मे दोपहर 12 बजें से कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि रमाशंकर सिहं पटेल (उर्जा राज्य मंत्री, उ. प्र. सरकार) व अति विशिष्ट अतिथि गजेन्द्र प्रताप सिंह (ब्लाक प्रमुख, राजगढ़) व कार्यक्रम अध्यक्ष रामचन्द्र राम यादव (पूर्व खण्ड विकास अधिकारी राजगढ़) व सह कार्यक्रम अध्यक्ष महेश प्रसाद (ग्राम प्रधान, खोराडीह) व संस्था के संस्थापक परमेश्वर सिहं, अध्यक्ष ओमप्रकाश सिहं व प्रबन्धक रामेश्वर सिहं और प्रदेश सचिव पंचायत मंच, अपनादल एस के राजेन्द्र प्रसाद सिहं, ग्राम प्रधान, धनसिरिया, ग्राम प्रधान, विशुनपुरा, ग्राम प्रधान, रामपुर बरहों, द्वारा संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती के प्रतिमा का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संचालन, धर्मराज यादव व रविन्द्र कुमार यादव द्वारा किया गया। समस्त अतिथियों को बुके व पुष्पहार व अंगवस्त्र व प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मानित संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक व प्रबन्धक तथा भुवनेश्वर सिहं व मनोज कुमार सिहं, द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम में भाग लिये, खटखरियॉ न्याय पंचायत के समस्त सम्मानित प्रधानजनों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गणों को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा, पुष्पहार, अंगवस्त्र तथा संस्था का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। तथा ग्रा. पं. खोराडीह के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्रा. पं. सदस्यों व निगरानी समिति के समस्त सदस्यों व गॉव के संभ्रान्त ब्यक्तियों /अतिथियों, तथा संस्था के कार्यकर्ताओं को पुष्पहार व अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मान अति विशिष्ट अतिथि गजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *