Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 03 at 11.59.36 AM

नरसाणा में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

मनीष दवे IBN NEWS

नरसाणा / बागोड़ा , :-
रविवार को श्री रामदेव मंदिर नरसाणा में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई,जिसमें मंडल अध्यक्ष छैलपुरीजी गोस्वामी की अध्यक्षता,कार्यक्रम प्रभारी जसराज राजपुरोहित के मुख्य अतिथित्य में आयोजित हुई,इस कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्तागण और पदाधिकारीगण का पंजीयन कर दीप प्रज्वलित एवं राष्ट्रगीत गाकर सभी का स्वागत कर विधिवत शुभारंभ किया!विभिन्न सत्रो के अंतर्गत पार्टी की मुख्य धारा और संगठनात्मक महत्व के ऊपर विभिन्न प्रवक्ताओ ने अपने विचार रखे।
जिसमें मुख्य वक्ता जसराज राजपुरोहित ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की बात कही! उसके बाद मंडल अध्यक्ष द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा आगामी कार्ययोजना तैयार कर सशक्त मंडल के तहत बूथ समिति के गठन पर जोर दिया गया।पूर्व में किये गए कार्यों की समीक्षा की गई।
तृतीय सत्र में जिला कार्यकारिणी सदस्य रतन खिलेरी राजनैतिक प्रस्ताव पेश किया। एवं उपप्रधान प्रतिनिधि जोगसिंह राठौड़ नरसाणा ने स्थानीय समस्याओं से अवगत करवाया,जिसका अनुमोदन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश विश्नोई एवं मंडल महामंत्री हेमसिंह राठौड़ ने किया।
समापन सत्र का उदबोधन मंडल उपाध्यक्ष भगीरथ सियाक द्वारा दिया गया,मंच सचालन ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष किशनसिंह राव द्वारा कर मंडल अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस बैठक में आजीवन समर्पण निधि में तहत पार्टी फंड एकत्रित किया गया, बैठक में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव,नानजीराम पुरोहित वाली, प.स.सदस्य एवं मंडल महामंत्री भंवरलाल विश्नोई,किसान मोर्चा अध्यक्ष भादाराम देवसी,st मोर्चा अध्यक्ष पारसा राम,युवा मोर्चा महामंत्री नरपत चौधरी, युवा मोर्चा मंत्री इंदर सिंह राव,संगठन महामंत्री लाभूराम देवसी,वरिष्ठ कार्यकर्ता छोगसिंह,मानसिंह,परबतसिंह, किशोरसिंह,गौभक्त सांवलाराम पुरोहित,पुरुषोत्तम पुरोहित मेड़ा,शक्ति केंद्र संयोजक भागचंद मांजू व डायाराम चौधरी, बूथ अध्यक्ष कमलेशनाथ,लीलाराम चौधरी,लुम्बाराम चौधरी, किसान मोर्चा महामंत्री ईश्वरलाल दवे,रामसिंह नरसाणा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *