उत्तर प्रदेश के बलिया में लगातार 34 दिनों से अपने रोजी-रोटी की मांग को लेकर पटरी दुकानदार धरना पर बैठे है।

और इधर कुछ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पटरी दुकानदार के समर्थन में AIMIM पार्टी के प्रदेश महा सचिव मोहम्मद समीम खा० और जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता समेत पार्टी के अन्य लोग शामिल हुए। प्रदेश महासचिव ने कह की चुनाव में भाजपा ने कहा कि बलिया नगर पालिका में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास होगा। लेकिन यहां पर ट्रिपल इंजन की सरकार बनते ही सबसे पहले गरीबों की दुकान पर बुलडोजर चला कर और उनकी रोजगार छीन लेने का काम किया जा रहा है।
जहां लोग एक तरफ बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है। तो दूसरी तरफ वर्षों से दुकान चला रहे पटरी दुकानदारों बुलडोजर की कार्यवाही किया जा रहा है।और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि निधि के अंतर्गत लोन लेने के बाद भी इनके दुकानों को तोड़ा गया ये कहि से भी ठीक नहीं हुआ है। इसको लेकर हम लोगों की प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। आपको बता देता दे कि पिछले 60 वर्षों से यह दुकानदार अपनी-अपनी दुकान लगाकर रोजी-रोटी चलाते थे।
और अपने-अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। इस दौरान बीते 9 जनवरी को नगर पालिका के टीम और जिला प्रशासन अचानक पहुंचकर गए और बुलडोजर से उनकी दुकान को तोड़ दिया गया।हालांकि इस दौरान दुकानदारों ने अपनी पूरी दस्तावेज और कागज को भी प्रस्तुत किया। लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुना। पटरी दुकानदारों का कहना है कि सभी कागजात होने के बावजूद भी हम लोगों को नहीं बक्शा गया। इसी दुकान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि निधि योजना के अंतर्गत खुद ग्रान्टर बनकर हम लोगों को 80- 80 हजार रुपए लोन भी दिया है। अब हम लोग लोन भी भरने में असमर्थ हैं। इस दौरान कई दिनों से भूखहड़ताल पर बैठे दुकानदारों रोते- बिलखते अपनी पीड़ा बताई।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता क़े नेतृत्व में बलिया ओवर ब्रिज के नीचे हटाए गए व्यापारियों के समर्थन में पहुंचा
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान,जिला प्रमुख महासचिव महताब आलम,जिला सचिव फरीद अहमद मुराद,जिला संगठन मंत्री मुदस्सिर अंसारी,जिला सचिव दीपक यादव,जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद,जिला कार्यसमिति के सदस्य नियाज अहमद व सनाउल्लाह खान,लीगल सेल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ,फ़ैज़ अहमद,छोटन राजभर,त्रिभुवन राम