Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 19 at 9.09.51 PM

भगवान वराहश्याम को 56 भोग में 33 मिठाई 32 सब्जियों का भोग लगाया

 

मनीष दवे IBN NEWS

देवदीपावली के उपलक्ष्य में भगवान वराहश्याम को चढ़ाया 33 प्रकार की मिठाई 32 प्रकार की सब्जियों का भोग

भीनमाल :- शहर स्थित वराहश्याम चारभुजा मंदिर में देव दीपावली का उत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। देव दीपावली को लेकर भगवान का विशेष शृृंगार पूजा अर्चना कर अन्नकूट जिसमें 56 भोग में 33 प्रकार की मिठाईयों 32 प्रकार की सब्जियों का भोग लगाया गया। इस दौरान दर्शन के लिए अल सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कार्यक्रम के तहत मंदिर प्रांगण में पंडित प्यारेलाल व्यास के आचार्यत्व में सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन हुआ, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं का हुजूम उमड़ा रहा। इस दौरान नगर उपखंड क्षेत्र के धार्मिक तीर्थ स्थानों पर वृषोत्सर्ग एवं संध्या के समय त्रिपुरोत्सव मनाया गया।

डॉ. घनश्याम व्यास ने बताया कि हिंदू ग्रंथों के अनुसार यमराज ने कहा है कि कार्तिकी को पुष्कर में और माघ की पूर्णिमा को प्रयाग में स्नान करने से सब पाप धुल जाते हैं। इसी दिन संध्या के समय मत्स्य अवतार हुआ था। हिंदू पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान शंकर ने देवताओं की प्रार्थना पर सभी को उत्पीड़त करने वाले त्रिपुरासुर का वध किया, जिसके उल्लास में देवताओं ने दीपावली मनाई। जिसे वर्तमान में भी देव दीपावली के रुप में मनाया जाता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *