Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 31 at 19.58.52

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों सम्मान समारोह संपन्न

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

31/07/2021 मवई अयोध्या – मवई ब्लॉक परिसर में नवनिर्वाचित सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव ने नवनिर्वाचित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री यादव ने सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यो से अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने सर्वप्रथम गांव के जागरूक मतदाताओं द्वारा ग्राम प्रधान चुने जाने पर शुभकामनाएं व बधाई दी है।बिना भेद भाव के अपनी ग्राम पंचायतों का चहुमुंखी विकास करें,यदि हमारी ग्राम पंचायतें सशक्त होंगीं तो प्रदेश भी सशक्त होगा।कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा नेता तेज तिवारी ने सभी आगन्तुकों का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह,बीडीओ मोनिका पाठक,भाजपा नेता तेज तिवारी,मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,संतोष मिश्रा,आदर्श चंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह,सचिन कसौधन,प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव,दिनेश पाण्डेय, विक्रमा यादव,दान बहादुर यादव,भानु यादव,जावेद,महमूद,सुनील मिश्रा, बलवंत सिंह,दुर्गा प्रसाद रावत,।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *