Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिसवा खंड की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार महाराजगंज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिसवा खंड की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इस नई कार्यकारिणी में संगठन के प्रति समर्पण का भाव व बेहतर कार्यक्षमता को देखते हुए चैनपुर निवासी विपिन तिवारी को खंड कार्यवाहक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताते चलें कि सिसवा खंड संघ परिवार विस्तार योजना के साथ आज नई खंड कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई जिसमें विपिन तिवारी व उनके सहयोगी अश्वनी तिवारी जी को सह कार्यवाहक की जिम्मेदारी दी गई है तथा विकास रौनियार को शारीरिक प्रमुख बनाया गया है जबकि कार्य विस्तार व संगठन के प्रति निष्ठा के चलते उमेश जायसवाल को बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IMG 20210731 WA0073

जिम्मेदारियों के इसी क्रम में एडवोकेट विजय जायसवाल को खंड व्यवस्था प्रमुख, अंकित चौरसिया को सह व्यवस्था प्रमुख,सौरभ जायसवाल को संपर्क प्रमुख, विपिन अग्रवाल को सेवा प्रमुख, बलराम मिश्रा को प्रचार प्रमुख, सोनू त्रिपाठी को धर्म जागरण प्रमुख, सतीश पांडेय ‘मोनू’ को सामाजिक समरसता प्रमुख, राहुल पांडेय को पर्यावरण प्रमुख एवं पवन‌प्रजापति को खंड महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। खंड कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान जिला प्रचारक शाश्वत जी, जिला बौद्धिक प्रमुख (सायं) अंशुमान पांडेय, जिला सह महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख विश्वजीत चौबे, निचलौल खंड कार्यवाहक ‌शेषमणि एवं ‌सिसवा नगर संघचालक समेत तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *