Breaking News

राष्ट्रीय शिक्षक संघ के चुनाव सम्पन्न महेन्द्र सिंह राव बने अध्यक्ष

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल:- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनमाल में राष्ट्रीय शिक्षक संघ उपशाखा भीनमाल के चुनाव संपन्न हुए ।
चुनाव अधिकारी किशोर रामावत ने बताया कि भीनमाल उपशाखा कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ ।जिसमें अध्यक्ष पद पर महेंद्रसिंह राव एंव मंत्री पद पर कृपाल सिंह देवल निर्विरोध निर्वाचित हुए तथा ओमप्रकाश जीनगर (सभाध्यक्ष),विजय सिंह को (कोषाध्यक्ष),ललिता सोलंकी (महिला मंत्री) वीरेंद्र सांखला (उपाध्यक्ष )तेजपाल सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) पंकज कुमार (उपाध्यक्ष पुरुष),सुशीला बालोत (उपाध्यक्ष महिला) तथा मनोहर राम को शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।


चुनाव पर्यवेक्षक देवीसिंह देवल ने बताया कि जिला महासमिति सदस्य पर 22 सदस्य निर्वाचित किए गए।जिसमें प्रेमसुख राजपुरोहित,ठाकराराम चौधरी ,सुल्तानखान,विक्रमसिंह, रणजीत कुमार, तेजपाल सिंह ,रतनाराम चौधरी,विनोद कुमार दवे ,गजेंद्र कुमार सुखाडिया, छैलसिंह देवड़ा ,विजयसिंह ,खीमाराम, वासुदेवजी, पंकजकुमार, भोमाराम ,महिपालसिंह राव, रतनलाल दवे,काशीराम, किशोरसिंह ,दिनेश बंजारा, किशोर सिंह सिसोदिया,लक्ष्मण निठारवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके जिलाध्यक्ष गुलाब भाटी प्रयोगशाला प्रतिनिधि प्रकाश पटेल प्रधानाचार्य निंबाराम चौधरी, रायमल जाट सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अग्रवाल ने किया मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क, ग्रामीणों ने जेसीबी से फूल बरसाकर किया स्वाग

    बीगोद – भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल …