Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 24 at 6.24.29 PM

संयुक्त राष्ट्र एवम पोलियो दिवस पर पोलियो मुक्त भारत अभियान

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःएनएच-3 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जूनियर रेडक्रॉस गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र दिवस पर पोलियो मुक्त भारत जागरूकता अभियान चलाया। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि 24 अक्तूबर को एक ऐतिहासिक दिन के रूप में जाना जाता है जिसके उद्देश्य में उल्लेखित है कि यह अन्तरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग,अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास,सामाजिक प्रगति,मानव अधिकार और विश्व शान्ति के लिए कार्यरत है।

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई।संयुक्त राष्ट्र के मुख्य उद्देश्य हैं।युद्ध रोकना,मानव अधिकारों की रक्षा करना,अन्तरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया,सामाजिक व आर्थिक विकास उभारना,जीवन स्तर सुधारना और बिमारियों की मुक्ति हेतु उपचार,सदस्य राष्ट्रों को अन्तरराष्ट्रीय चिन्ताएं स्मरण कराना आदि। प्राचार्य मनचन्दा ने बताया कि आज ही विश्व विकास सूचना दिवस भी मनाया जा रहा हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज विश्व पोलियो दिवस पर बालिकाओं ने पेंटिंग बना कर पोलियो से सचेत रहने के लिए जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि इस बार का पोलियो उन्मूलन का थीम है।एक दिन, एक फोकस-पोलियो को समाप्त करना-विश्व को पोलियो मुक्त करना और इस वचन को पूरा करना है।

 

पोलियो एक संक्रामक रोग है,जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। ऐसा होता है जब स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के साथ खाना खाता है या खाने पीने की चीजें शेयर करता है। इस बीमारी को पोलियोमाइलाइटिस भी कहा जाता है। बच्चे पोलियो से अधिक शिकार होते हैं। इस बीमारी से आज भी कई देश जूझ रहे हैं। जब की वर्ष 2012 में भारत पोलियो मुक्त देश की सूची में सम्मिलित हो चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पोलियो टीकाकरण की शुरुआत की थी इसके अंतर्गत पांच वर्ष और उससे कम उम्र के बच्चों को पोलियो टीका दिया गया। वर्तमान समय में पोलियो की दो बूंद बच्चों को पिलाई जाती है। भारत में पोलियो टीकाकरण की शुरुआत 1995 में हुई थी। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्य छात्राओं शालू,चांदनी, ज्योति,कविता और अंजली ने प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर के मार्गदर्शन में संयुक्त राष्ट्र,विश्व विकास सूचना दिवस एवम पोलियो उन्मूलन पर पेंटिंग बना कर जागरूक किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर, सतबीर पवार,संजय मिश्रा एवं सभी छात्राओं का सुंदर आयोजन के लिए आभार अभिनंदन किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *