Breaking News

अयोध्या सीमा के रानी मऊ चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

30/09/2021 मवई अयोध्या – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बैंगलोर दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या का आज प्रथम बार अयोध्या आगमन हुआ। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बीते सप्ताह से ही तैयारियां जोरों से चल रही थी। आज सुबह लगभग 8:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

उसके बाद वह लगभग 11:30 पर रुदौली के रानीमऊ चौराहे पर पहुंचे जिनका भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह की अगुवाई में हजारों की संख्या में लोगों ने गर्मजोशी से 51 किलो का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रानीमऊ चौराहे पर मंच भी साझा किया। उन्होंने मंच से युवाओं को संबोधित करते ही युवाओं ने लगाए नारे, नारों से आकाश तक गुंजायमान हो गया। आज के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। लगे भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद तेजस्वी सूर्या जिंदाबाद सर्वजीत सिंह जिंदाबाद के नारे। कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने उन्हें गदा भेंट किया। तथा उनके साथ मौजूद राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह को तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। संबोधन के तत्पश्चात उनका काफिला अयोध्या के लिए प्रस्थान किया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

गाजीपुर:बीच शहर घंटो दहकती रही आग ब्रांडेड शोरूम रुम सहित इलेक्ट्रिक की दुकान गोदाम सबकुछ खाक

  टीम आईबीएन न्यूज राकेश की रिपोर्ट शहर के बीच विशेश्वरगंज चौकी के सकलेनाबाद मंदिर …