दिनेश सोनी पारोली IBN NEWS
आज कर्नल किरोड़ी सिंह के पैतृक गांव मुंडिया गांव में जहाजपुर विधायक गोपी चंद मीणा और उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुजर ने पहुंचकर गुर्जर समाज के भगवान गुर्जर शिरोमणि गुज्जर रत्न कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं परिवार के साथ बैठकर संवेदना प्रकट की,।विधायक गोपी चंद मीणा ने शोक सभा में कहा की कर्नल साब ने सर्व समाज में शिक्षा की जागृति पैदा की ओर समाज को एक जुट रहने के लिय संगठित रहने के लिय प्रेरित किया और राष्ट्र में एक अनूठी छाप छोड़ी है कर्नल साब हमेशा याद किए जायेगे उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है । उप जिला प्रमुख ने कहा की कर्नल साब से समाज को शिक्षित होने और बेटी पडाने पर बहुत जोर दिया और कर्नल साब ने कहा की भूखे रह जाना दुख के दिन केसे भी निकाल लेना लेकिन कभी भी ऋण मत लेना ।
कर्नल साब ने फिजूल खर्च को रोकने के लिए सर्व समाज को बहुत प्रेरित किया।गुजर समाज की पूरे विश्व में पहचान बनाने में कर्नल साब का योगदान सदियों तक याद किया जाएगा। सभी ने कर्नल साब के परिवार से और उनके पुत्र विजय बेसला से मिल कर सत्वना प्रदान की।साथ मेंजहाजपुर विधायक गोपीचंद जी मीणा उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुजर कोटडीउप प्रधान कैलाश सुथार नंदराय सरपंच शंकर जी ढलीवाल,भोजपुर सरपंच शंकर गुर्जर ,,,अटल जी भी साथ थे ।।