Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 07 at 7.03.33 PM

जिले के एक दिवसीय जनपद दौरे पर आई महिला कल्याण,बाल विकास एवम पुष्टाहार राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी

ibn news ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकर नगर ÷ भाजपा सरकार की 100 दिनों के प्राथमिकता वाले योजनाओं की जनपद में क्रियान्वयन की प्रगति और उसके कुशल संचालन की हकीकत से रूबरू होने के लिए एक दिवसीय जनपद दौरे पर आई महिला कल्याण,बाल विकास एवम पुष्टाहार राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने अकबरपुर नगर स्थित न्यू सर्किट हाउस में भाजपा जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर संगठन के कार्य और अधिकारियों की कार्यशैली के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया।
राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला की जनपद की सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
न्यू सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुए बैठक में महिला कल्याण,बाल विकास एवम पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी यहां से विजयश्री प्राप्त कर जनपद का प्रतिनिधित्व लोक सभा में करे इसकी योजना रचना अभी से बना कर कार्य करने की आवश्यकता है।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी उसका श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को जाता है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्य कर्ताओं ने रात दिन एक कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाई है।उन्होंने कहा कि जनपद में सरकार द्वारा संचालित जन हितकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को मिले इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता कार्य करें।उन्होंने कहा कि सरकार किसी के खिलाफ अन्याय नहीं होने देगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के कार्य कर्ताओं के मान सम्मान की चिंता संगठन कर रही है।भाजपा कार्यकर्ता संगठन के निर्देशन में सभी सांगठनिक कार्यों/अभियानों का पूरी निष्ठा और मेहनत से सुचारू रूप से संचालन कर रहे हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि जनपद में उनके रहते किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होने पायेगा।
बैठक में भाजपा कार्यक्रताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए राज्य मंत्री को उनके कार्यशैली से अवगत कराया।
बैठक में प्रमुख रूप से विधान परिषद सदस्य हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व प्रत्याशी कपिल देव वर्मा,त्रिवेणी राम,सुभाष राय,अवधेश द्विवेदी,पूर्व राम प्रकाश यादव,जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,रमाशंकर सिंह,पूर्व विधायक संजू देवी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर रजनीश सिंह,सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,बाबा राम शब्द यादव, दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,सुनील पासवान,विनय पाण्डेय,इंद्रेश निषाद,पंकज वर्मा,रितु बहल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,मनीष मिश्र,शाश्वत मिश्र,रमेश यादव,मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी,सुग्रीव कन्नौजिया,अमरजीत मौर्य, संजीव मिश्र,रणंजय सिंह,आनन्द श्रीवास्तव,कुलदीप सिंह, रवि सिंह चौहान,हरि दर्शन राजभर, सदा राम वर्मा,अनुराग जायसवाल आदि शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *