Breaking News

महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री ने थाना अहिरौली का औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

राज्यमंत्री ने थाना अध्यक्ष अहिरौली को दिया दिशानिर्देश की फरियादियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था,और पीने के लिए पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए

अंबेडकरनगर – महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश प्रतिभा शुक्ला ने आज थाना अहिरौली का किया औचक निरीक्षण मंत्री द्वारा थाना अहिरौली मे स्थापित महिला हेल्पडेस्क का जायजा लिया गया। महिला हेल्प डेस्क पर मौके पर उपस्थित थाना अध्यक्ष तथा महिला पुलिस चंचल सिंह से महिलाओं के शिकायत के बारे में पूछताछ किया गया। मंत्री ने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि महिला से संबंधित जो भी शिकायत थाना में आए उसका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तत्काल किया जाना सुनिश्चित किया जाए। थाना में आए हुए महिलाओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। थाने में जो भी शिकायत करता आता है उनको बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था, पीने के लिए पानी उपलब्ध होना चाहिए।निरीक्षण के दौरान मौके पर एमएलसी हरिओम पांडे,जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवनकुमारजयसवाल,क्षेत्राधिकारी अकबरपुर तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया – अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी द्वारा  विद्यालयों एवं पोलिंग बूथों का स्थलीय/भौतिक निरीक्षण किया गया।आज दिनांक 26.04.2024 को

Ibn news Team DEORIA प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26.04.2024 जनपद देवरिया। अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी …