Ibn24×7news
घुघली महराजगंज
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज ओमप्रकाश यादव के निर्देशानुसार घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अमोढा में गुरूवार को अभिभावकों -अध्यापक एवं पुरातन छात्र -छात्राओं की बैठक आयोजित की गयी।
इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समस्त बच्चों को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रिजवानउल्ला खां ने अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा विद्यालय द्वारा आगामी सत्र में किए जाने वाले बेहतरीन प्रयास और कार्यों पर भी चर्चा हुयी।
इस अवसर पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको शिक्षा के नए आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान सिया राम दास रहे। कार्यक्रम में एस.एम. सी अध्यक्ष राधेश्याम, बाकिर अब्बास, सुधीर कुमार, अखिलेश कुमार गुप्ता सहायक अध्यापक, छोटेलाल शिक्षामित्र, अभिभावक संजय कुमार , सुनील चौधरी, पन्नेलाल यादव, दया, सिंधु, उषा देवी तथा पुरातन छात्रों में करिश्मा यादव, चांदनी, शेषनाथ विश्वकर्मा, सुनील यादव व सुजीत सहित तमाम लोग रहे।

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र