Breaking News
IMG 20220331 154909

कैश वैन लूटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ibn24×7news
पनियरा महराजगंज
जनपद महराजगंज के थाना पनियरा क्षेत्र के भौंराबारी पुल के पास बुधवार की देर रात हुई मुठभेड़ में वांटेड बदमाश दीपक पाण्डेय को पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए उसे पनियरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

IMG 20220331 154909घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज एसपी प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए तथा पूछताछ के बाद एसपी ने आवश्यक कार्रवाई के लिए पनियरा पुलिस को दिशा निर्देश भी दिया। इस बाबत एस०पी० प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बुधवार की देर रात गोरखपुर सीमा के नजदीक पनियरा क्षेत्र के भोरा वारी में प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह अपने हमराह योग के साथ संदिग्ध लोगों की जांच कर रहे थे कि उसी दौरान एक बाइक आती हुई दिखाई दी ।

पुलिस कर्मियों ने बाइक चालक को रुकने का इशारा किया तभी बाइक चालक ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और भागने लगा ।पनियारा पुलिस भी जान की बाजी लगाकर बदमाश का पीछा करते हुए रोहिण नदी के भौराबारी पुल पर पहुंची और वहां भी बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की जिसमे पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया । घायल बदमाश को पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम दीपक पांडे ग्राम औरैया बताया ।जांच पड़ताल के बाद यह पता चला कि 2 दिन पहले देवरिया के एक कैश वैन से लूट हुई थी तथा इस मामले में पनियारा क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल दीपक पांडे वांछित है ।उसे कस्टडी में लेकर इलाज कराया जा रहा है प्रकरण में केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260828 WA0002

एसआरवीएस विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अहरौरा थाने में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

मीरजापुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एसआरवीएस विद्यालय अहरौरा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अहरौरा थाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *