Breaking News
2433ad94 efa7 4501 b056 7f1f6ed70103

मवई अयोध्या – उमापुर दुल्लापुर संपर्क मार्ग पर कटी हुई पटरियां दे रही दुर्घटना को दावत

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS2433ad94 efa7 4501 b056 7f1f6ed70103

अयोध्या – दुल्लापुर उमापुर संपर्क मार्ग पर मोहम्मदपुर दाऊद पुर के समीप तालाब के निकट कटी हुई पटरी दे रही एक बड़ी दुर्घटना को दावत, इस संपर्क मार्ग पर चलने वालों के लिए हर समय जान जोखिम पर बनी रहती है।

आपको बता दें कि कुछ ही वर्ष पहले इस संपर्क मार्ग का कार्य एक निजी कार्यदाई संस्था द्वारा कराया गया था, संपर्क मार्ग तो बन गया लेकिन सड़क की पटरियों की हालत जस की तस रही। न विभाग ने देखा, न कार्य दाईं संस्था ने पलट कर देखा, कि पटरियां हैं भी या नही, कुछ ही समय बाद सड़क की पटरियां टूटते टूटते सड़क से मिल गई।

अगर इसे समय रहते ठीक न किया गया तो बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। लोक निर्माण विभाग व कार्यदाई संस्था द्वारा अब तक इन कटी हुई पटरियों को भरने की जहमत नहीं उठाई गई। सड़क की पटरियों पर पूरी मिट्टी न होने के कारण मिट्टी के कटने से बने गड्ढे में एक दो तो इतने बड़े है कि देखते ही डर लगता है।

दुर्भाग्य वश यदि कोई वाहन चालक इनकी चपेट में आ जाए, तो फिर बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जब कि सड़को के रख रखाव के लिए सरकार से लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं।

लेकिन आज भी इस संपर्क मार्ग की पटरियों को दुरुस्त नहीं किया गया, सवाल यह उठता है कि क्या कोई अनहोनी घटना का इंतजार किया जा रहा है या फिर समय रहते इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा। लेकिन अभी तक विभाग अनजान बना हुआ है, देखना है कि आखिर कब विभाग अपनी नीद से जागेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *