Breaking News

काछोला को उप तहसील से तहसील में क्रमोन्नत करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

 

बीगोद– काछोला कस्बे को उप तहसील से तहसील में क्रमोन्नत करने को लेकर ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार सत्यनारायण आचार्य को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम से हस्ताक्षर सुधा ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे बताया कि काछोला कस्बा देवली त्रिवेणी मुख्य सड़क मार्ग एमडीआर 7 पर स्थित है। तथा काछोला कस्बा आसपास के 84 गांव का मुख्य व्यापारिक केंद्र है। कस्बे की आबादी लगभग 10,000 है कस्बे में उप तहसील,पुलिस थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी इंग्लिश विद्यालय, पोस्ट ऑफिस, सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय, पटवार घर, दूरसंचार विभाग, विद्युत विभाग , सहित कई राजकीय कार्यालय संचालित हैं।

IMG 20230711 WA0007

कस्बा भौगोलिक दृष्टि से आसपास के 25 किलोमीटर के एरिया में महत्वपूर्ण बिंदु होकर आबादी विस्तार राजकीय कार्यालयों के लिए पर्याप्त जगह रखता है अतः उप तहसील को क्रमोन्नत कर काछोला तहसील बनायी जाये। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों कहना है कि काछोला उप तहसील से तहसील में क्रमोन्नत होने से आसपास की पंचायतों से जुड़े गांव के लोगो को तहसील की सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठा. संपत सिंह सोलंकी, पूर्व सरपंच मदन लाल टेलर, जीएसएस के पूर्व अध्यक्ष वार्ड मेंबर घनश्याम पोरवाल ,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष रमेशचंद्र बसेर, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष भेरूलाल मंत्री, थलकलां सरपंच धर्मीचंद संचेती, सरथला सरपंच ब्रह्मालाल कंजर, जस्सू जी का खेड़ा सरपंच फोरी देवी गुर्जर, कपिल सुखवाल राजगढ़, राजगढ़ पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भेरू लाल गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्रीनगर रतन गुर्जर ,देवसेना तहसील अध्यक्ष छीतर गुर्जर, नंदलाल गुर्जर, बालमुकुंद सोनी, दिनेश सोनी, नवल टेलर, ओमनाथ योगी, सद्दीक रंगरेज सरथला, उपसरपंच उदयलाल धाकड़, शांतिलाल काबरा, जगदीश चंद्र बसेर, रमेश कास्ट, आबिद पठान, रफीक रंगरेज, थाना प्रभारी दिलीप सिह राठौड़ आदि उपस्थित थे।

 

फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *