Breaking News
61881bc7 d887 43a2 9440 21b9f8ba6649

मवई अयोध्या – सर्विस रोड पर बना नाला चोक होने से सड़क तालाब में तब्दील

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS61881bc7 d887 43a2 9440 21b9f8ba6649

एनएचएआई विभाग की बड़ी लापरवाही, चोटिल हो रहे राहगीर

अयोध्या – रुदौली तहसील क्षेत्र के मवई चौराहा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 ओवर ब्रिज पुल के नीचे सर्विस रोड पर बना नाला चोक होने के कारण जलभराव की समस्या काफी दिनों से उत्पन्न है,जिसके कारण रोड पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं।जरा सी बारिश होने से ही रोड तालाब में तब्दील हो जाती है।

आये दिन ई-रिक्शा व मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं।बारिश के दौरान तो कई लोग गटर में भी गिरकर चोटिल हो चुके है।यही नही जिला मुख्यालय व राजधानी के लिए मुख्य मार्ग होने की वजह से राहगीरों को जाम की समस्या से भी जुझना पड़ता है।

यह समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है।स्थानीय लोगो ने इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों तक कि है,पर आज तक समस्या का समाधान नही हो सका है।जबकि इसी रास्ते से रोज तहसील के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी गुजरते है।

लेकिन किसी ने इस समस्या के निस्तारण की पहल नही की है।मवई चौराहा निवासी भाजपा के मवई मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुका हूं फिर भी समस्या का समाधान नही हो सका है।

उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलकर जलभराव की समस्या को लेकर वार्ता की गई है लेकिन अभी तक कोई हल नही निकल पाया है।
रुदौली एसडीएम अंशुमान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। जल्द ही समस्या का निस्तारण होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *