Breaking News
c716cc77 69f2 46c5 ab8e f9bdfce6d0cc

मवई अयोध्या – भाजपा द्वारा टिफिन बैठक में एक जुटता का दिया संदेश

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSc716cc77 69f2 46c5 ab8e f9bdfce6d0cc

मवई अयोध्या – मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा रुदौली विधानसभा में डाक बंगला (नहर कोठी)पर टिफिन बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव शामिल हुए। बैठक में विधायक से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन पर चर्चा किया।

बैठक में विधायक राम चन्द्र यादव ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और अपने द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही दो बार केंद्र में मोदी सरकार बनी। वो कार्यकर्ता ही थे, जिन्होंने लोगों के बीच जाकर वोट के बदले एक अच्छी सरकार देने का वादा किया होगा।

मोदी सरकार ने उन वादों को पूरा किया है।अब उन उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा इस तरह की बैठकों के आयोजनों से कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्ता ने किया।वही कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता तेज तिवारी ने किया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा, मां कामाख्या चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला,राम प्रेस यादव, किशोरीलाल भारती ,कुलदीप सोनकर, रामराज लोधी, जिला पंचायत सदस्य राम नवल लोधी,अश्वनी यादव, बृजेश यादव बब्बन शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *