Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 21 at 9.37.16 PM

मवई अयोध्या – प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रख्यात सिद्ध पुरुष बाबा संतोष भारती की मठ के महंत बाबा सत्य भारती को मिला आमंत्रण पत्र

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

आमंत्रण पत्र मिलने से मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं – बाबा सत्य भारतीWhatsApp Image 2024 01 21 at 9.37.16 PM

अयोध्या – रुदौली सर्किल के ग्राम पंचायत रामपुर जनक के ग्राम अमोनी स्थित प्रख्यात सिद्ध पुरुष बाबा संतोष भारती की तपोस्थली के मौजूदा महंत बाबा सत्य भारती को कल अयोध्या धाम में होने वाले बहुत बड़े धार्मिक अनुष्ठान श्रीराम लला की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र मिला है, यहां यह बताना उचित होगा कि जहां भारत देश के कोने-कोने से साधु संतो, कथा वाचको, उद्योग पतियों एवं अन्य देशों के अतिथियों को श्रीराम लला की राम जन्मभूमि परिसर में नवनिर्मित भव्य दिव्य मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में बुलाया गया है वही बाबा बाजार क्षेत्र के अमौनी मठ के महंत बाबा सत्य भारती को उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र मिला है, जिस पर श्री भारती ने कहा कि इतने बड़े धार्मिक अनुष्ठान का आमंत्रण पत्र मिलना बहुत बड़े गौरव की और सम्मान की बात है, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के देश स्तरीय धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रण पत्र पाकर मैं अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं श्री भारती द्वारा यहां तपोस्थली पर आज 21 जनवरी 2024 से श्रीराम नाम जप संकीर्तन का दीप प्रजवल्लित कर शुभारंभ किया गया, जो कल 22 जनवरी२०२४ तक श्रीराम नाम जप का अखंड पाठ अनवरत जारी रहेगा,पाठ समापन के उपरांत यज्ञ हवन तथा 11000 मिट्टी के दियो को जन सहयोग से प्रजवल्लित किया जाएगा, तथा भंडारे के माध्यम से प्रसाद वितरण भी होगा ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *