Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 14 at 6.38.39 PM

मवई अयोध्या – क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS WhatsApp Image 2024 08 14 at 6.38.39 PM
अयोध्या – स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे “हर घर तिरंगा/ हर मन तिरंगा” अभियान के मद्देनजर आज दिनांक 14 अगस्त 2024 को भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में एक विशाल दुपहिया/ चार पहिया वाहन से तिरंगा निकाली गई, जो बहुत मनमोहक प्रतीत हो रही थी, इस तिरंगा शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र रुदौली के मुख्य पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता के अलावा पार्टी के विभिन्न मोर्चा से संबंधित पदाधिकारी/ कार्यकर्ताओं/ समर्थकों एवं ग्रामीणों के जन सहयोग से उक्त तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई, इस तिरंगा शोभा यात्रा का मवई चौराहा निकट दुल्लापुर से विधायक रामचंद्र यादव द्वारा तिरंगा लहराकर शुभारंभ किया गया, जानकारी के अनुसार प्रदेश तथा जिला कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सदस्यों तथा रुदौली विधानसभा के सभी मंडल के साथ-साथ विभिन्न मोर्चा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं बूथ प्रभारी ग्रामीण जनों के सहयोग से निकाली गई उक्त तिरंगा यात्रा दुल्लापुर से होते हुए मोहम्मदपुर, दाउदपुर, बसौढ़ी, शेरपुर, रतनपुर, उमापुर, मोहलारा, बड़ी बनी, छोटी बनी, झाखराताल, मीरमऊ, भक्त नगर, बघेड़ी, शेरपुर, बनमऊ, बिगनिया पुल, किला चौकी ,कोतवाली रुदौली होते हुए सिंगल नहरिया समीप डाक बंगला रुदौली परिसर में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ ,मुख्य अतिथि रामचंद्र यादव ने तिरंगा मोटरसाइकिल शोभायात्रा में शामिल सभी जनों के प्रति अतः मन से आभार व्यक्त किया , डाक बंगला पर तिरंगा शोभा यात्रा का समापन होने के उपरांत भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने पूरे देश मे जहां भारत की आन- बान- शान के साथ-साथ घर घर तिरंगा लहराने का काम किया, आप सबों को एक बार फिर याद दिला दे कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है, वहीं अन्य दलों ने तो मात्र देश को दहलाने, आपसी मनमुटाव बढ़ाने का कार्य किया है,।WhatsApp Image 2024 08 14 at 6.38.39 PM 1

उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा हर मन तिरंगा” जैसे महा अभियान का आयोजन केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है, तिरंगा हम भारतीयों की आन- बान-शान है इसे कभी झुकने नहीं देना है 15 अगस्त को क्षेत्र का एक भी घर ऐसा नहीं होना चाहिए जिस पर तिरंगा न फहरा रहा हो, सभी लोग अपने-अपने आवास प्रतिष्ठान एवं घरों पर तिरंगा लहराए तथा इसके गौरव और स्वाभिमान में चार चांद लगाए ,तिरंगा शोभा यात्रा में विधायक रामचंद्र यादव तथा मां कामाख्या भवानी धाम नगर पंचायत के अध्यक्ष शीतल प्रसाद शुक्ला के अलावा प्रमुख रूप से पार्टी के वरिष्ठ तथा बुद्धिजीवी नेता रघुनंदन कुमार चौरसिया पूर्व प्रधान तथा भाजपा नेता तेज तिवारी बाबा सच्चिदानंद दास, महेंद्र कुमार पांडे ,वीरेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान तालगांव/ वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ दुबे (उर्फ श्रवण) दीपू शर्मा रणवीर सिंह ,नेवरा ग्राम पंचायत प्रधान विक्रमा यादव, ग्राम पंचायत भवानीपुर के प्रधान प्रतिनिधि अवधेश कुमार तिवारी, प्रधान पति/ अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद रावत ,दिवाकर शर्मा, रजनीश तिवारी, सचिन कसोधन ,राघवेंद्र शर्मा उर्फ राजू, रामराज लोधी, पंकज शर्मा, आदि हजारों कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जन तिरंगा शोभायात्रा में शामिल रहे, शोभायात्रा में चल रहे लोगों द्वारा जय श्रीराम, वंदे मातरम, भारत माता की जय, महात्मा गांधी अमर रहे, 26 जनवरी अमर रहे, 15 अगस्त अमर रहे, के गगनभेदी जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हो रहा था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *