Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 14 at 4.08.07 PM

महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करे भाजपा सरकार:अलका लांबा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 14 at 4.08.07 PM

फरीदाबाद:अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा ने केंद्र की भाजपा सरकार मांग करते हुए कहा कि राजनीतिक न्याय के तहत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू किया जाए और इस आरक्षण में एससी-एसटी और पिछड़े वर्ग की ओबीसी बहनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं,वहां भी इस पर चर्चा कर इसे लागू किया जाए।

जिससे कि महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकार मिल सके। अलका लाम्बा मंगलवार को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-3 स्थित गोल्डन पैलेस रिजॉर्ट में बल्लभगढ़ की पीसीसी डेलीगेट और महिला कांग्रेस की महासचिव प्रियंका अग्रवाल द्वारा आयोजित‘नारी न्याय आंदोलन’में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रियंका अग्रवाल व महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों ने अलका लाम्बा का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई का शिकार हो रही हैं,जिस कारण महिलाओं को घरेलू हिंसा भी सहनी पड़ रही है। उन्होंने महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण करने की मांग भी रखी। अलका लांबा ने आगे कहा कि चुनाव के वक्त बीजेपी लोगों से केवल वोट लेने के लिए झूठे वादे करती है,लेकिन अब हरियाणा की महिलाएं भाजपा की कथनी और करनी के फर्क को समझ चुकी हैं।

ऐसे में प्रदेश की महिलाएं जुमले बाजी में नहीं आने वाली हैं,उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। प्रदेश में जब भी चुनाव हुए हैं,महिला कांग्रेस ने उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। महिला कांग्रेस ही केवल ऐसा संगठन है जो हर घर के चूल्हे तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि इस बार भी विधानसभा चुनाव में प्रदेश भर में महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार के झूठे वादों की पोल खोलेगी। इस दौरान हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा की भाजपा सरकार 10 साल से लोगों को सिर्फ जुमले दे रही है। भाजपा ने अपने शासनकाल में जनता के हित में एक भी कार्य नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि नारी न्याय आंदोलन बल्लभगढ़ में आयोजित किया गया है जिसका श्रेय महासचिव प्रियंका मनोज अग्रवाल की कड़ी मेहनत को जाता है।

 

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर सभी रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है। वहीं कार्यक्रम की आयोजक प्रियंका अग्रवाल ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा की बल्लभगढ़ विधानसभा के स्थानीय विधायक इस सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर लंबे समय से विराजमान हैं लेकिन इस बाद भी पूरा बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र बुनियादी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। पूरा बल्लभगढ़ कूड़े और गंदगी के टापू में तब्दील हो चुका है।

 

घरों के नल पानी को तरस रहें हैं और इलाके की सड़कें सीवर के गंदे पानी से सराबोर हैं। भाजपा सरकार की नाकामी और निष्क्रियता से तंग आकर बल्लभगढ़ की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है और आगामी विधानसभा चुनाव में अपने वोट की ताकत से इस निकम्मी सरकार उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने नारी न्याय आंदोलन की ऐतिहासिक सफलता का श्रेय बल्लभगढ़ की देवतुल्य जनता को देते हुए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से फरीदाबाद लोकसभा प्रभारी शिल्पी अरोड़ा,फरीदाबाद जिला प्रभारी मयूरी सिंह,उमा सोनी,महिला कांग्रेस महासचिव सोनू चौधरी,फरीदाबाद जिलाध्यक्ष सुनीता फागना,महिला कांग्रेस महासचिव गजना लांबा,युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा खान,पलवल जिलाध्यक्ष सविता चौधरी,बल्लभगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा,धर्मवती शर्मा,सेवादल सचिव सगीरन खान,सेवादल सचिव नसीमा शेख,फरीदाबाद प्रभारी रश्मि शर्मा सहित हजारों की महिलाएं मौजूद थी।

WhatsApp Image 2024 08 14 at 11.21.31 PM WhatsApp Image 2024 08 14 at 20.48.35 WhatsApp Image 2024 08 14 at 20.18.42

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *