Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 15 at 5.17.02 PM

राजस्व राज्यमंत्री विजय सिंह ने मुख्य समारोह में फहराया तिरंगा

वस्त्र नगरी में गूंजा ‘‘वंदे मातरम्’’

लहराया विजयी विश्व तिरंगा प्यारा…

 

उत्साह, उमंग तथा उल्लास से मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

(प्रमोद कुमार गर्ग)WhatsApp Image 2024 08 15 at 5.17.02 PM

भीलवाड़ा, 15 अगस्त। राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक राज्य मंत्री श्री विजय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद हमने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। शिक्षा, विज्ञान अर्थव्यवस्था, सैन्य शक्ति, विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, उत्पादन, हर मोर्चे पर भारत ने अपनी ताकत दिखाई है। यह बात राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री श्री विजय सिंह ने पुलिस लाईन में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारत देश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अग्रणी देश बन चुका है। भारत के परमाणु शक्ति संपन्न देश बनने, अंतरिक्ष पर निरंतर बढ़ते कदम, डिजिटल क्रांति आदि इसी का परिणाम है।

भारत सरकार ने भारत की आजादी की 100 वीं वर्षगांठ 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम अपना योगदान दे और स्वाधीनता दिवस के पर्व पर हम राष्ट्र के विकास और देश सेवा के लिए समर्पित रहे।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री महोदय का विजन है कि भारत की छवि वैश्विक पटल पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में बनकर उभरे। जहां हमारे चारों ओर सभी राष्ट्र आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहे हैं। भारत सशक्त, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति में है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जैसे पीएम सूर्य, पीएम उज्जवला योजना, महिला सम्मान बचत पत्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाओं से आमजन को लाभ मिल रहा है।WhatsApp Image 2024 08 15 at 5.17.00 PM

राजस्व राज्य मंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम तथा हरित राजस्थान के संकल्प के साथ राज्य में लगभग 6 करोड़ वृक्ष लगाए गए जो कि ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम करने में उपयोगी होंगे। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक भारतीय नागरिक के राष्ट्रीय प्रेम और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा अभिव्यक्त कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने शक्ति, भक्ति और वीरों की मेवाड़ धरा से सभी को विश्वास दिलाया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सानिध्य एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य का विकास रथ निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने देश की भावी पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश की धरोहर है। उन्होंने ईमानदारी से निष्ठा पूर्वक देश को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

समारोह में सांसद श्री दामोदर अग्रवाल, भीलवाडा विधायक श्री अशोक कोठारी, जिला प्रमुख श्रीमती बरजी बाई भील, जिला कलक्टर नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाडा सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण किया, मार्च पास्ट की सलामी ली , महामहिम राज्यपाल के संदेश का किया पठन

देश की स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले वीर सेनानियों के त्याग, बलिदान, महापुरूषों के संघर्ष एवं जीवन आदर्शों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। जिला स्तरीय समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट गाईड व राजस्थान पुलिस बैण्ड ने मार्च पास्ट किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। सोफिया सी.सै. स्कूल, महिला आश्रम, से.मु.मा.रा.बा.उ.मा.विद्यालय,राजकीय उमावि राजेन्द्र मार्ग तथा राउमावि प्रतापनगर के विद्यार्थियों ने बैण्ड प्रदर्शन किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री रतन कुमार ने महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन किया।

नन्हें मुन्हे बच्चों ने किया मुक्त हस्त व्यायाम प्रदर्शन, छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

नन्हें मुन्हे बच्चों ने लेजियम डम्बल्स तथा मुक्त हस्त व्यायाम प्रदर्शन किया। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर से.मु.मा.रा.बा.उ.मा.विद्यालय, सेन्ट्रल अकेडमी, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लेबर कॉलोनी, मयूर पब्लिक सी.सै. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने देश की स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले वीर सेनानियों के त्याग, बलिदान, महापुरूषों के संघर्ष एवं जीवन आदर्शों को जीवंत किया तथा विकसित भारत की झांकी दिखाई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लेबर कॉलोनी ने प्रथम, से.मु.मा.रा.बा.उ.मा.विद्यालय ने द्वितीय तथा मयूर पब्लिक सी.सै. स्कूल तृतीय स्थान पर रही। मार्च पास्ट में राजस्थान स्वतंत्र कम्पनी एनसीसी प्लाटून नं. 5 प्रथम, राजस्थान बी.एन. एन.सी.सी. प्लाटुन नं. 6 द्वितीय तथा गाईड ट्रूप 1 प्लाटून नं. 8 तृतीय रही। बैण्ड प्रतियोगिता में राउमावि प्रतापनगर प्रथम, महिला आश्रम विद्यालय द्वितीय तथा सोफिया सी.सै. स्कूल तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों, छात्र-छात्राओं तथा प्लाटून कमाण्डर को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।

राजस्व राज्य मंत्री ने समारोह के दौरान जिले के समाजसेवियों, स्वयंसेवी संगठन, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडियों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट के लिए सम्मानित किया।

सरकारी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलक्ट्रेट सहित सभी सरकारी कार्यालयों में प्रभारी अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने प्रातः अपने आवास पर तथा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला क्लब, नगर विकास न्यास में ध्वजारोहण किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *