Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 18 at 8.24.27 PM

मवई अयोध्या – लटकते हुए पोल पर चल रही ग्यारह हजार विद्युत सप्लाई , ज़िम्मेदार बने मौन

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या 18 फरवरी – 11 हजार केवी लाइन का विद्युत पोल गिरने की कगार पर, विभाग की देखने को मिल रही बड़ी लापरवाही,
आपको बता दें कि मवई सिपहिया संपर्क मार्ग पर
विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते झुका हुआ ग्यारह हजार बिजली का पोल बड़े हादसे का संकेत दे रहा है। उसके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मवई गांव के करीब तालाब के किनारे 11 हजार के वी विद्युत लाइन का झुका हुआ विद्युत पोल किसी बड़ी अनहोनी की ओर संकेत दे रहा है।

WhatsApp Image 2024 02 18 at 8.24.27 PM

लेकिन विभाग की नींद खुलने का नाम नही ले रही है। यह संपर्क मार्ग काफी व्यस्ततम होने के कारण निरंतर ओवरलोड एवं व्यवसायिक व स्कूल वाहनों का आवागमन चालू रहता है। यह विद्युत पोल अन्य पोल से जुड़े होने के कारण अगर गिरता है तो कई पोलो को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर विद्युत विभाग समय रहते इसे ठीक कर लेता है तो बड़ी अनहोनी से बचा जा सकता है, लेकिन इस और न तो अधिकारियों व कर्मचारियों का ध्यान जा रहा है। और न ही इस समस्या का समाधान हो पा रहा है। देखना है कि आखिर कब अधिकारियों की नींद खुलेगी। और इस ठीक किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *