Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 14 at 8.12.21 PM

मवई अयोध्याज – अम्बेडकर जयंती के अवसर पर ‘नई उड़ान सामाजिक उत्थान सेवा समिति द्वारा पेय जल का हुआ शुभारंभ

 

मुदस्सिर हुसैन – IBN NEWS

भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली संस्था नई उड़ान सामाजिक उत्थान सेवा समिति द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए सीएचसी मवई में एक शुद्ध शीतल पेयजल लगवाया गया है।गुरुवार को शुद्ध शीतल पेयजल का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक रविकांत वर्मा व संस्था के सदस्यों की मौजूदगी में किया गया।
संस्था की अध्यक्ष ग्राम सड़वा निवासी सबीना खातून ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संस्था द्वारा शुद्ध शीतल पेयजल लगाने का निर्णय बैठक में लिया गया था। जिसके बाद गुरुवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर शुद्ध शीतल पेयजल का शुभारंभ किया गया है।
दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों लोग सीएचसी मवई में इलाज करवाने हेतु आते हैं, ऐसे में बाहर से आ रहे ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत आती है।कई ग्रामीण होटलों से महंगी पानी की बोतल नहीं खरीद पाते हैं, ऐसे में संस्था के सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस सरकारी अस्पताल में शुद्ध शीतल पेयजल लगाया जाए ताकि मरीजों व तीमारदारों को इधर-उधर भटकना ना पड़े और आसानी से निःशुल्क शुद्ध पेयजल मिल सके।
संस्था द्वारा प्रथम चरण के तहत प्याऊ लगाया गया है। जल्द ही दूसरे चरण के तहत अन्य स्थानों पर भी लगाया जाएगा।
इस अवसर पर नई उड़ान सामाजिक उत्थान सेवा समिति की अध्यक्ष सबीना खातून,उपाध्यक्ष अम्ब्रेश कुमार यादव ‘पप्पू’,कोषाध्यक्ष राकेश यादव पत्रकार,सीएचसी अधीक्षक रविकांत वर्मा,आशुतोष मिश्रा, जय मिश्रा, समसीर खान, राहुल कुमार,श्यामजी आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *