Breaking News
IMG 20220329 175848

सिसवा नगर पालिका परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में उपजिलाधिकारी ने अध्यक्ष सहित पच्चीस सभासदों को दिलाई शपथ

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
हाल ही में हुए जनपद महाराजगंज के नवसृजित सिसवा नगरपालिका उपचुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने वाली भाजपा प्रत्याशी शकुंतला जायसवाल व 25 सभासदों को मंगलवार को नगरपालिका परिसर में उप जिलाधिकारी निचलौल द्वारा पद व गोपनियता की शपथ दिलाई गई।

बताते चले कि मंगलवार को नव सृजित सिसवा नगरपालिका परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जहाँ उपजिलाधिकारी निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा ने अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल को शपथ दिलाई।

IMG 20220329 WA0018

इसके बाद निर्वाचित सभी 25 वार्ड सभा सभासदो जिसमे वार्डनं 1 रीना देवी,2 विन्द्रावती, 3राम सूरज, 4 संगीता सिंह रानी, 5आशीष मल, 6 आशीष, 7 रघुबर यादव, 8 विभा, 9सलोनी, 10 अनिरुद्ध, 11गीता, 12 प्रमोद जायसवाल, 13 मेनका, 14अशरफुन, 15 अनूप, 16अभिमन्यु चौरसिया, 17 सावित्री देवी, 18राम हर्ष, 19पूनम वर्मा, 20छवि लाल यादव,21गुल्फेशा, 22धीरेंद्र सिंह, 23विंदू देवी, 24सुमन देवी तथा वार्ड नं 25 मीराबाई नगर से जनता के चहेते एडवोकेट अश्विनी रौनियार ने शपथ लिया। इस दौरान ईओ नगरपालिका रामदुलार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, भाजपा के युवा मोर्चा के जिला महामंत्री व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष धीरज तिवारी ,भाजपा नेता अंकित प्रताप सिंह, त्रिभुवन पांडे, भाजपा नेता गिरिजेश जायसवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह, अमित अंजन, दयाशंकर सिंह, यशाश सिंह ,राजू सिंहं, गौरव जायसवाल ,राज जायसवाल अशोक जायसवाल , रणधीर सिंह, चन्द्रशेखर जितेंद्र जायसवाल ोशन मद्धेशिया, नवीन सिंह, विवेक सिंह, हाशिम अंसारी, श्रीराम मुन्ना, हरिकिशुन, सत्यदेव केशरी , राकेश कन्नौजिया, मदन राजभर , सतीश मिश्र, अरविंद जायसवाल, शिवम जायसवाल ,अशोक शर्मा,ओंकार तिवारी,बच्चन गौड़ व रामचन्द्र जायसवाल सहित सैकड़ों लोग व नगरपालिका परिषद के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260828 WA0002

एसआरवीएस विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अहरौरा थाने में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

मीरजापुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एसआरवीएस विद्यालय अहरौरा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अहरौरा थाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *