Breaking News
IMG 20220329 160244

सिसवा बाज़ार में आयोजित होगा रास्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय कवियों का विशेष सम्मेलन

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा बाजार में रोटरी क्लब निचलौल द्वारा विश्वविख्यात कवियों का सम्मेलन होने जा रहा है । इस कवि सम्मेलन मे कविता तिवारी, शम्भू शिखर, हेमन्त तिवारी, विकाश बौखल एवं ज्ञानेंद्र वत्सल जैसे कवि होंगे ।

यह सभी कवि रास्ट्रीय स्तर पर अत्यंत ही लोकप्रिय रहे है । बताते चले कि रोटरी क्लब समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कराता रहता है ,अब इसी क्रम मे इस बार रोटरी क्लब निचलौल ने यह आयोजन 14 अप्रैल को राम जानकी मंदिर मे आयोजित करने का निर्णय लिया है । शाम 6:30 से यह आयोजन प्रारम्भ होगा तथा देर रात्रि तक चलेगा । रोटरी क्लब निचलौल 25 वर्ष से भी अधिक समय से अपने क्षेत्र मे शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे बढ़ चढ़ कर कार्य करता रहा है । इस बाबत रोटरी क्लब के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ग के लिए होगा तथा विशेष रूप से इस आयोजन मे हास्य के कवियों को जगह दिया गया है । कविता तिवारी वीर रस के रास्ट्रभक्ति से प्रेरित कविताओं के लिए अत्यंत प्रचिलित है अतः उनको सुनकर आम जनमानस को आनंद के साथ प्रेरणा भी मिलेगी । संस्था के कर्मठ पदाधिकारी, प्रसिद्ध समाजसेवी व B.S.S डायरेक्टर डॉ पंकज तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा अनुरोध किया गया है कि हर वर्ग के लोग इस कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुँच कर इसका आनंद अवश्य उठाये । इस आयोजन मे निःशुल्क भी लोग आ सकते है ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *