Breaking News
IMG 20211029 152653

सिसवा नगरपालिका परिषद में नाली के गंदे पानी से त्रस्त वार्डवासियों ने किया सड़क जाम

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगरपालिका परिषद अंतर्गत जैनी छपरा व मस्जिदिया टोला के पास आज सुबह से ही लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है क्योंकि पिछले लगभग तीन महीने से नालियों का पानी सड़कों पर ही बह रहा है और लगातार सूचना देने के बावजूद नगर प्रशासन का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है, ऐसे में उग्र होकर वार्ड के लोगों ने सड़क जाम कर दिया और नगर प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

बताते चलें कि सिसवा नगर पालिका परिषद अंतर्गत जैनी छपरा मस्जिदिया टोला में नालियों के पानी निकासी की समस्या काफी पुरानी है लेकिन लगभग 3 माह पहले नगर पालिका परिषद की पेयजल की सप्लाई की पाइप लाइन फट गई ऐसे में जो पहले से ही नाली के पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे थे उसमें यह आग में घी का काम किया और सड़कों पर पानी आने लगा जिससे सड़क तालाब के रूप में बनने लगे और लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होने लगी।लोग गिरने लगे, इस बात की जानकारी राजन विश्वकर्मा सहित तमाम वार्ड के लोगों ने नगर पालिका परिषद प्रशासन को दिया लेकिन नगर पालिका प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा था जिससे नाराज होकर आज शुक्रवार की सुबह से ही वार्ड के लोगों ने राजन विश्वकर्मा के नेतृत्व में सड़क को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और नगर पालिका परिषद प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *