Breaking News
6c931937 c951 4c52 a927 a28392b5fba1

अयोध्या पुलिस के सर्च अभियान में पकड़ा गया अवैध विस्फोटक, एक गिरफ्तार

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
#अयोध्या।6c931937 c951 4c52 a927 a28392b5fba1
= दीपावली को लेकर प्रशासन के निर्देश पर पुलिस द्वारा शुरू किए गए सर्च अभियान के तहत शनिवार को भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। मामले में कोतवाली रामनगर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

कोतवाल नगर अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार द्विवेदी के निर्देश पर पटाखों और अवैध विस्फोटकों की बिक्री को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को घनी रिफ्यूजी मार्केट में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जहां मार्केट में अवैध विस्फोटकों से भरे छह गत्ते और अन्य सामाग्री बरामद की गई है।

कोतवाल ने बताया कि इस मामले में रामनगर कालोनी निवासी श्यामलाल मखेजा उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया है। अवैध विस्फोटक और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि रीडगंज, वजीरगंज, नाका समेत अन्य जगहों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा।

बिना लाइसेंस के पटाखा बिक्री और विस्फोटक रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लाइसेंस के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अनुमति आवश्यक है यदि अनुमति पत्र नहीं है तो विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *