भारतीय राजनीति में आज एक नए दल का उदय हुआ। अपने पूरे जीवन को हिंदुत्व के लिए समर्पित कर देने वाले,श्रीराम जन्मभूमि मामले को परिणीति तक पहुंचाने वाले, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ व माँ श्रृंगार गौरी जैसे अनेकों हिन्दू सम्मान के प्रतीकों के मामलों को कोर्ट तक पहुंचाने और हिंदुओं के लिए सदैव न्याय की लड़ाई लड़ने वाले सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने अधिवक्ता हरिशंकर जैन व हाई कोर्ट लखनऊ की सुप्रसिद्ध अधिवक्ता श्रीमती रंजना अग्निहोत्री ने हिंदुओं की आवाज़ को और मजबूती से उठाने के लिए प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में अपनी राजनीतिक पार्टी हिन्दू साम्राज्य पार्टी की घोषणा की।
इस अवसर पर स्वतंत्र पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक पं. अनुराग मिश्र “अनु”, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी,उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता आशुतोष स्नेहसागर मिश्रा इत्यादि के अलावा देश भर से सैकड़ों की संख्या में आये हिन्दू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर जैन व संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजना अग्निहोत्री के द्वारा नवनिर्मित पार्टी के राष्ट्रीय संयोजकों, सह संयोजकों व देश के कुल 8 राज्यों के प्रान्त संयोजकों के नाम की घोषणा भी की।
इस पार्टी का रजिस्ट्रेशन पूर्व में ही 26 अक्टूबर 2018 को चुनाव आयोग द्वारा किया जा चुका है ।