रिपोर्ट मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा
फरीदाबादःटोक्यो ओलंपिक जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा द्वारा गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रचने एवं कुश्ती में पहलवान बजरंग पूनिया द्वारा कांस्य पदक हासिल करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हृुए अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने बधाई दी और कहा कि यह देश के लिए स्वर्णिम क्षण है। नीरज चोपड़ा ने आज इतिहास रचने का काम किया है और भारत का परचम पूरे विश्व में लहराया है।
वहीं, पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक हासिल कर यह साबित कर दिया है कि उनका कोई सानी नहीं है। सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि आज भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। टोक्यो ओलंपिक में जहां हॉकी में खिलाडियो का जज्बा देखने को मिला,वहीं महिला हॉकी टीम ने भी दिल जीत लिया। कुश्ती में रवि दहिया ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वेट लिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोलने का काम किया। वहीं,भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी संधु ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। भारत ने कुल 7 मेडल हासिल कर टोक्यो ओलंपिक में अपना दबदबा कायम रखा है। उन्होंने एक बार पुन:नीरज चोपड़ा एवं बजरंग पूनिया को दिल से बधाई दी।