Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 20 मामले तत्काल हुए निस्तारित

मनोज शर्मा बयूरो चीफ
“सम्पूर्ण समाधान दिवस” सदर तहसील सभागार में आज जिलाधिकारी डा० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमे शिकायतकर्ताओं द्वारा कुल 141 मामले आये जिसमें से 20 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष मामलों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

समाधान दिवस में आये मामलो के निस्तारण की समीक्षा अगले शनिवार को की जायेगी।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी तथा जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से ,समय से उपस्थिति सुनिश्चित करें क्योंकि संपूर्ण समाधान दिवस मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में से एक है और इसे अच्छे ढंग से प्रत्येक अधिकारी को अपने जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए निभाना चाहिए।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *