Breaking News

नगर पंचायत का सीमा विस्तार हुआ है अथवा नहीं ?.. लोगों में उपापोह की स्थिति

 

बीकापुर कई नगर निकायों के सीमा विस्तार को लेकर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद नगर पंचायत बीकापुर के सीमा विस्तार पर लोगों में उपापोह की स्थिति बनी हुई है।
कैबिनेट की बैठक के बाद गुरुवार शाम से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। गुरुवार को बीकापुर नगर पंचायत के सीमा विस्तार ना होने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रही।

नए सीमा विस्तार परिसीमन में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों द्वारा सुकून महसूस किया जाने लगा। क्योंकि सीमा विस्तार में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधि सीमा विस्तार पर आपत्ति जता रहे थे।

और 8 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के पद पर बने रहने की चुनौती उत्पन्न हो गई थी। गुरुवार शाम से ही बीकापुर नगर के सीमा विस्तार ना होने की खबरें सोशल साइट नेटवर्क पर प्रसारित होने लगी।

लेकिन शुक्रवार सुबह समाचार पत्रों में नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड के साथ बीकापुर नगर पंचायत की सीमा विस्तार का प्रस्ताव पारित होने की खबर प्रकाशित होने पर एक बार फिर उपापोह की स्थिति बन गई है।

नगर पंचायत के विस्तार में शामिल होने वाले ग्राम पंचायतों के प्रधान और उनके प्रतिनिधि तथा चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशी अपने अपने सूत्रों एवं संपर्क द्वारा बीकापुर नगर पंचायत का सीमा विस्तार हुआ है अथवा नहीं? सच्चाई की पुष्टि करने के लिए परेशान है। भाजपा के बड़े नेताओं के मोबाइल नंबर पर भी फोन करके सही स्थिति की जानकारी की जा रही है।

लोगों का कहना है कि नगर पंचायत बीकापुर की सीमा विस्तार के बारे में अभी सही स्थिति की जानकारी नहीं हो सकी है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया – अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी द्वारा  विद्यालयों एवं पोलिंग बूथों का स्थलीय/भौतिक निरीक्षण किया गया।आज दिनांक 26.04.2024 को

Ibn news Team DEORIA प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26.04.2024 जनपद देवरिया। अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी …