Breaking News

खुशियां मनानें से मिलती है खुशियां-डॉ. सौरभ पाण्डेय

IMG 20210712 WA0113

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी

 

गोरखपुर। धराधाम इंटरनेशनल परिवार द्वारा अपने पदाधिकारी सोमनाथ पाण्डेय एवम गौतम पाण्डेय का जन्मदिन वर्चुवल मनाया।जिसमे काफी लोग उपस्थित होकर दोनों पदाधिकारियों को शुभाशीष दिया एवम उनके उज्ववल भविष्य की कामना की।इस दौरान संस्था प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय द्वारा वैदिक मन्त्र का पाठ कर दोनों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।उन्होने कहा कि खुशियां बाटने से खुशियां मिलती है।

वर्चुवल कार्यक्रम में प्रमुख रुप से,डॉ. प्रेम प्रकाश सी ई ओ,पद्मश्री डॉ. विजय शाह,धरा गवर्नर डॉ. शम्भू पवार, धरा अम्बेस्डर,डॉ. निक्की शर्मा,राजन सिंह सूर्यवंशी राष्ट्रीय भारतीय अपना समाज पार्टी,धरा अम्बेस्डर डॉ अमिताभ पाण्डेय, ग्लैडी मकम्बुरी केन्या,डॉ सतनाम देवचाकर लन्दन, उमेश सिंह,धर्म प्रकाश सिंह,सर्वदेव शुक्ला,डॉ. रागिनी पाण्डेय,डॉ. अंशु पाल, गुरु पाण्डेय,सविनय पाण्डेय,हर्ष तिवारी आदि ने बधाई दी। विश्व जनसंख्या दिवस एवम सौहार्द शिरोमणि डॉ सौरभ पाण्डेय के पिता  सोमनाथ पाण्डेय के जन्मदिन पर  भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी पूनम सिंह माता कलावती देवी,प्रीति सिंह पत्नी अजय सिंह ,शुभम सिंह एवम मास्टर पीयूष के द्वारा पौधरोपण किया गया।साथ ही साथ सभी से पौधरोपण करने के अपील की गई। जरमस्ता,द्वारा आम का पौधा रोपित कर सोमनाथ पाण्डेय के जन्मदिन पर बधाई दी साथ ही साथ संगठन के कार्यालय पर भी पौधरोपण किया गया।जिसमें डॉ. सौरभ पाण्डेय,उप  निरीक्षक रतन पाण्डेय,गौतम पाण्डेय, सोमनाथ पाण्डेय,गुरु,समीर एवम सर्वजीत यादव द्वारा पौधरोपण किया गया। इसी क्रम में चंडीगढ़ में  विश्व जनसंख्या दिवस एवम सोमनाथ पाण्डेय एवम गौतम पाण्डेय के जन्मदिन पर  माजरी चौक पर जरूरतमन्दों को और ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर और फल बांटे गए। धराधाम इंटरनेशनल की धरा अम्बेस्डर अर्चना कपूर जी, राज शर्मा जी, डॉक्टर विनोद जी,  हरदेव जी, गोगी जी और सुंदर जी के इस कार्य की लोगो द्वारा सराहना की जा रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *