Breaking News
IMG 20220731 180004

आस्था और विश्वास की अटूट कहानी है ‘हमरे भोलेनाथ’

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
हाल ही रिलिज़ हुई प्रसिद्ध भजन व लोकगायक अमित अंजन का गाया हुआ शिव ‘भजन हमरे भोलेनाथ’खासा लोकप्रिय हो रहा है।

एक भोले भक्त की कहानी जो भोले नाथ का अनन्य भक्त है भोला वह अपने छोटे भाई को ऑटो रिक्शा चला कर बाहर पढ़ाता है। उसका भाई जब बनारस आता है तो वह उसका बेसब्री से इंतजार करता है ।छोटे भाई को परीक्षा का टेंशन है तथा भोला को भोलेनाथ पर भरोसा है ।छोटे भाई को अपने कर्म पर विश्वास है।इसी आस्था और कर्म का मिश्रण ये भजन है जिसका फिल्माकंन बड़ा ही आकर्षक है जो दर्शको को लगातार बांधे रखती है।भोला का भोलापन व छोटे के चिढ़ने की घटनाओं ने भजन के स्क्रिप्ट को मजबूत बनाया है। सोनचिरईया प्रोडक्शन और जी-वेव स्टूडियो की यह प्रस्तुति श्रावण मास में भक्तों को ख़ूब भा रही है, अरुण पंडित की सरल लेखनी लोगो के जुबान पर सरलता से चढ़ जा रही, भोलेनाथ के भक्त के रूप में विमल ने अच्छा निभाया है, छोटे भाई का किरदार भी काबिले तारीफ है ,उ प्र संगीत नाटक अकादमी सदस्य अमित अंजन नित नए प्रयोग के लिए संगीत जगत में जाने जाते है । भजन में अवधी, भोजपुरी,ब्रज, उर्दू व हिंदी भाषा का प्रयोग इस भजन को अनूठा बनाता है ।कबीर दास के दोहे में प्रयोग भाषा शैली की याद भी दिलाता है ।नवीन शर्मा की फोटोग्राफी ने एलबम को शानदार बनाया है ।भजन में मिर्जापुर, सोनभद्र,वाराणसी और मानसरोवर मंदिर जो कि गोरखनाथ मंदिर में स्थित है वहाँ के बेहतरीन लोकेशन को कैद किया गया है जिससे ये भजन सुनने और देखने लायक़ बन पड़ा है ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *