Breaking News

फरीदाबाद – पुलिस प्रोटेक्शन हाउस में फंदे पर लटका मिला युवती का शव- स्वजन का हंगामा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: शुक्रवार सुबह एक प्रेमी जोड़े ने कई अरमानों के साथ शादी की पर उन्हें अहसास नहीं होगा कि उनकी कहानी का यह अंजाम होगा। प्रेम विवाह की वजह से उन्हें शायद घर वालों का डर था इसलिए रात को पुलिस प्रोटेक्शन हाउस में रहने गए। कौन है अपनी नई जिंदगी शुरु किए हुए 24 घंटे भी नहीं बीते हुए थे और लड़की का शव फंदे पर लटका मिला। लड़की के घरवालों ने इस मामले में लड़के और पुलिस वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक पर हत्या का केस दर्ज कर दिया है। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस प्रवक्ता रमेश सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे थाना पुलिस सेक्टर 31 को वार्ड एक्शन हाउस इंचार्ज ने सूचना दी कि यहां आई लड़की गायत्री ने खुदकुशी कर ली है। थाना प्रभारी व एसपी ओल्ड महेंद्र वर्मा पुलिस लाइन सेक्टर 31 में पहुंचे । फरीदाबाद के सेशन जज को जांच करने के लिए मजिस्ट्रेट लिस्ट करने के लिए पत्र लिखकर रिक्वेस्ट दी गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट रुपम को नियुक्त किया गया। इसके बाद ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट ने मौके पर जांच की। 9:00 बजे घर वाले कह रहे हैं कि उसने शादी कर ली है और पुलिस रब से भी मिल गई। अप पुलिस प्रोटक्शन के दौरान ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली।
➡️ गायत्री के पिता पुष्पेंद्र ने उसकी बेटी की हत्या का आरोप जिनेश्वर लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। रोड द्वारा पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।-विरेंदर खत्री सेक्टर-31 थाना प्रभारी।
▶️ अकेलेपन से बढ़ता है डिप्रेशन का रिस्क
बीके अस्पताल के डॉक्टर धर्मवीर नेहरा ने बताया कि अकेले रहने पर आने वाले भविष्य और कैरियर को लेकर काफी स्ट्रेस होता है। जो कि आपकी हेल्थ के लिए काफी नुकसानदेह है हो सकते है। यही इस लड़की के साथ भी हुआ होगा। घरवाले और समाज क्या कहेगा इसका प्रेशर और घरवालों से छुपकर शादी करने का डर कई बार आंचल जाती कदम उठाने को मजबूर कर देता है।ऐसी स्थिति में काउंसलिंग की जानी चाहिए। प्रणाम डर के साथ एक कमरे में अकेला छोड़ देते हैं, अधिवक्ता प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पुलिस प्रोटक्शन में प्रेमी जोड़े की सुरक्षा के साथ उन्हें काउंसलिंग की जरूरत होती है जोड़ों को अलग अलग रखा जाता है। इस वजह से अक्सर लड़कियां डिप्रेशन में भी आ जाती हैं। इस मामले में भी युवती ने शादी तो कर ली मगर अब आगे परिवार को कैसे पेश करेगी यह चिंता उसकी मौत की वजह बन गई होगी।
▪️ शुक्रवार को ही मंदिर में की थी शादी
गायत्री ने शुक्रवार को आर्य समाज फरीदाबाद सेक्टर 11 में पलवल के औरंगाबाद में रहने वाले दिनेश शादी की। जोड़े ने कोर्ट में जज वाईएस राठौर के सामने सुरक्षा मांगी थी। दोनों को 2 अगस्त तक पुलिस प्रोटेक्शन दी गई थी। इसके बाद दोनों पुलिस लाइन सेक्टर 30 में शुक्रवार से पुलिस प्रोटेक्शन हाउस से हाउस पहुंचे थे। युवती हीरापुर गांव की रहने वाली थी और मास्टर की पढ़ाई कर रही थी।
➡️ मिसिंग बताया था
शुक्रवार को घर से कॉलेज के लिए निकली थी। शाम तक वापस ना आने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी के बारे में पुलिस को सूचना भी दी थी। गायत्री के घर वालों ने बताया कि देर रात पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी पुलिस व प्रोटेक्शन में हैं।
➡️ नहीं मिलने दिया गया
लड़की का परिवार मिलने के लिए वहां पहुंचा पर उन्हें रोक दिया गया। शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी आत्महत्या कर ली है। इसके बाद सुबह आठ से दोपहर 3:00 बजे तक परिवार पुलिस लाइन के बाहर खड़ा रहा। पुलिस ने उन्हें पुलिस लाइन के अंदर आने नहीं दिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *