Breaking News

हमने क्या खोया?रक्षाबंधन विशेषांक

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
इस भागमभाग रूपी समय मे बहनें दो सौ से पन्द्रह सौ रुपये तक की राखियाँ ख़रीद कर भाईयों काे बॉंधती हैं जबकि राखी एक तीन रंग के माेली धागे सें प्रारंम्भ हुआ त्याेहार था, जिसकाे राखियाँ बनाने वाले उत्पादक दो हजार की राखी तक ले गये हैं ।आप और हम देखते हैं कि यह एक भावनाओं का त्याेहार हैं जिसमे बहनें लंम्बी दूरी सें भाई काे राखी बांधने ,सम्मान पाने व भाई के परिवार को खुशियां देने आती हैं।राखी बांधनें का मतलब है भाई, तुम दीर्घायु हों और मेरी बुरे समय में रक्षा करना परन्तु आज के दौर में बहनें भी इस होड में लगी हैं कि मेरी राखी सब से महंगी हो ताकि उसकी भाभीयां ये ताना ना मारें कि ननद बाईसा तो इसी राखी लावे सफा ही की पूछो मत, पर क्या वह महंगी राखी दिखावा बनकर नहीं रह गई ? क्या हमने बहन को नीचा दिखाने के लिए घर बुलाया है या उसे यह अहसास दिलवाने कि अभी तेरा भाई है, तु फिक्र ना कर बहना ? रक्षाबंन्धन पर भाई भी अपनी बहनाें काे उपहार रूप में काेई गिफ्ट या नगद देते हैं ! लेकिन आजकल पचास प्रतिशत हमने ऐसा हाेता देखा है कि बहन की राखी लागत ही उपहार में नहीं निकलती हैं इसलिए हम कुछ ज़्यादा बहन काे देने की सोचते हैं, हमने इस चकाचौंध की जीवनशैली के कारण भाई-बहन के प्यार को पैसे के तराजू मे ही रख दिया।सभी भाइयों काे प्रण करना चाहिये कि हम सिर्फ बहन सें माेली धागा ही बंधवायेगें और मिठाई में सिर्फ गुड और जाे देना हैं बहन काे वह देते रहेंगे।हम देखते हैं कि राखियाँ हम सब 2-4 घंटे या सायं तक ही बाँधे रख पा रहे हैं और बहन का सैकडों रूपया कुछ ही घंटे में स्क्रेप हाे गया इसलिए सुधार करके अपनें पुरानें माेली धागा या रेशम की सुन्दर गुँथी राखी बाँधे ताे आपका भाई साल भर भी बांधे रखेगाऔर जहाँ यह बहन के लिए गर्व की बात होगी कि मेरा मेरे रक्षा के सूत्र को सदा बांधे रखता है तो वहीं भाई को भी सदा बहन का स्मरण रहेगा कि मेरी बहन है मुझे सदा प्यार व दुलार बरसाने वाली। बस इसी को सकारात्मक और युद्ध स्तर पर समाज के प्रचलन में लाकर इसका परिवार सहित पालन करें।भाई बहन के प्यार को पैसे के तराजू में ना तोलें।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *