Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 18 at 17.43.31

गुर्जर महासभा ने नवनिर्वाचित प्रधानों को किया सम्मानित

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी- अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, के तत्वावधान में बरेली की आंवला और फरीदपुर तहसील के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव श्री महेंद्र सिंह गुर्जर जी ने की तथा संचालन जिला अध्यक्ष एडवोकेट धारा सिंह ने किया। तहसील आंवला के अंतर्गत आनेवाले ग्राम प्रधान श्री दन्ने सिंह ग्राम प्रधान कोहनी, श्री कृष्ण पाल सिंह फौजी ग्राम प्रधान क्यारा, श्री रविंद्र सिंह ग्राम प्रधान रभियाबाद श्री सुजेद्र सिंह ग्राम प्रधान गैंनी और श्री ऋषिपाल सिंह ग्राम प्रधान शिवनगर को ग्राम सभा गैनी में सम्मनित किया गया| तहसील फरीदपुर के अंतर्गत आनेवाले प्रधान श्री कृष्णपाल बाबा जी ग्राम प्रधान कपूरपुर, श्री रमनपाल सिंह ग्राम प्रधान गौसगंज तथा श्री ओमवीर सिंह गुर्जर एडवोकेट ग्राम प्रधान गुर्जर गौटियां जी को फरीदपुर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम में सभी को शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूप सिंह गुर्जर ने कहा कि ग्राम प्रधान राजनीति की प्रथम इकाई हैं। यहां से सीखकर हम राजनीति के उच्च पायदान को पा सकते हैं| सभी प्रधानों को चाहिए कि वह अपने क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के कार्य करें ताकि जनता यह कहने पर विवश हो जाए कि आजादी के बाद यह प्रथम प्रधान है जिन्होंने हमारे गांव में इतना काम कराया है| प्रदेश सचिव श्री महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा की प्रधान को चाहिए कि समाज के विकास के साथ-साथ समाज की सामाजिक और व्यक्तिगत समस्याओं को दूर करने के लिए भी सकारात्मकता के साथ प्रयास करें ।

कार्यक्रम में प्रधान सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री धारा सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह गुर्जर जगपाल सिंह भाटी, ओमवीर सिंह गुर्जर, दिनेश पाल सिंह और शिव कुमार भाटी आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *