Breaking News
WhatsApp Image 2023 06 22 at 6.49.55 PM

गाजीपुर: गरजे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कहा भाजपा सरकार राष्ट्रवाद के लिए काम करती है

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का हरौड़ा बाबा स्थान अलीपुर मंदरा जखनियां के जनसभा में 1:00 आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गाजीपुर की जनता की तरफ से उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को गदा भेंट किया। जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा भाजपा सरकार राष्ट्रवाद के लिए काम करती है, जो कहती है वो करती है।WhatsApp Image 2023 06 22 at 6.49.55 PM

मोदी ने करोड़ों देशवासियों के सपने को साकार किया है, श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी कॉरिडोर सुसज्जित हो चुका है। दुश्मन देशों का मुंहतोड़ जवाब हमारी सेना दे रही है। विश्व की हम पांचवी आर्थिक व्यवस्था बन गए हैं। हर घर जल हर घर नल, फ्री अनाज, गरीबों को शौचालय, आवास बिजली, गैस सिलेंडर मुफ्त मिल रहे हैं।

वही उत्तर प्रदेश की सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नए आयाम स्थापित कर रही है। सपा के राज में उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया था, अब योगीराज में उत्तम प्रदेश बन गया है। अराजकता, भ्रष्टाचार समाप्त हुई है, अपराधी डर के मारे कांप रहे हैं, या भाग रहे हैं। उद्यमियों का विश्वास उत्तर प्रदेश के प्रति बढ़ रहा है। बिजली, पानी, सड़क, किसानों को खाद सभी को समय मिल रहे है। नए हाईवे एक्सप्रेस वे मेट्रो सब कुछ आज उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ बढ़ रहा है।

उन्होंने सपा सरकार ने तंज करते हुए कहा जो सपा के लोग लाल टोपी पहनते हैं वह राम जन्मभूमि पर कारसेवकों पर चलाई गई गोलियों के खून के निशान को आम जनता को याद दिलाता है, उन्होंने कहा जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं होगा। बृजेश पाठक ने कहा भाजपा विकास की पहचान है 2019 और 22 में जो भूल हुई है वह दोबारा ना हो, ना हो कोई चूक ना हो कोई भूल अपना प्रत्याशी कमल का फूल।

जनसभा को आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने भी संबोधित किया। दिनेश लाल यादव ने कहा भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का निशान है, और कमल लक्ष्मी जी की पहचान है। जनसभा को मंचासीन अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम व मंच पर उपस्थित लोगों में जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, कृष्ण बिहारी राय,राम तेज पांडेय, विजय शंकर राय, बृजेंद्र राय,मुराहू राजभर, शोभनाथ यादव, रामनरेश कुशवाहा, अभिनव सिन्हा, कालीचरण राजभर,,डा संगीता बलवंत, रामराज बनवासी, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, ओमप्रकाश राय, राजेश राजभर, शशिकांत शर्मा, रघुवंश सिंह पप्पू,सरोज मिश्रा, ओमप्रकाश राम, सुशीला सोनकर, जयप्रकाश गुप्ता, ओमकार मिश्र, पंकज सिंह चंचल, सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, सुनील सिंह, संकठा प्रसाद मिश्र,अटल सिंह,झुन्ना सिंह, विस्तारक रविप्रकाश जी, शैलेश कुमार राम, मनोज बिंद, सुरेश बिंद, विवेकानंद पांडेय, बृजेंद्र राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *