Breaking News

पूर्व जिलाध्यक्ष सपा गंगा सिंह यादव का निधन सपा के लिए अपूर्णीयक्षति – निशात अली

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव का असामयिक निधन की खबर आते ही विधानसभा क्षेत्र रुदौली के ब्लॉक मवई में सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।उनके निधन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशात अली खां ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है जिसको कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

वही सपा ब्लॉक अध्यक्ष रेहान खां ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा सिंह यादव का निधन पार्टी और हम सब ने एक बेहतर नेता खो दिया उन्होंने कहा कि वह हमेशा सबको साथ लेकर चलने वाले एक बेहतरीन लीडर थे वह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी बाते हमेशा हमारे साथ रहेंगी।

उन्होंने कहा कि आज हमने एक बेहतरीन रहनुमा खो दिया।जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उनके निधन पर रुदौली चेयरमैन जब्बार अली,जिला उपाध्यक्ष रईस खां,सैय्यद शाहिद हसन रूमी,डॉ0 पुष्कर यादव,पूर्व प्रधान इदरीश खां,इशराक खां,मुजीब खां,पूर्व प्रधान अमानुल्लाह खां,पूर्व प्रधान विजय यादव एवं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त कर ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने एवं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को दुख सहने की सहन शक्ति दे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *