Breaking News

गाजीपुर पुलिस ने पकडा ऐसा गैगेस्टर जिसकी कुल संपत्ति डेढ लाख चलाता है टेम्पू

 

IBN NEWS राकेश पाण्डेय की रिपोर्ट

पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर मजाक तो अक्सर बनता है लेकिन जब क्षेत्राधिकारी और मजिस्ट्रेट फोर्स लेकर दूसरे जिले मे पहुच कर कार्रवाई करती है तो बडा सवाल खडा होता है.

गाजीपुर थाना करीमुद्वीनपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की चल सम्पत्ति अनुमानित कीमत कुल रू0 158000/ का वाहन कुर्क किया गया।

गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों के विरूद्व चलाये जा रहे अवैध सम्पत्ति कुर्की अभियान के अनुपालन मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर द्वारा मु0अ0स0 316/15 धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त जितेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह पुत्र रामनारायन सिंह निवासी ग्राम चितबडागांव थाना चितबडागांव जनपद बलिया के द्वारा अपने गैंग के सदस्यो के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओ व गतिविधियो मे संलिप्त होकर अवैध रूप से बनायी गयी चल सम्पत्ति को कुर्क किये जाने के आदेश दिया.

स0 41/18 जे0ए0-थाना करी0पुर-कुर्की/2020 के क्रम मे 18.05.2021 को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर रामनेवास मय हमराह पुलिस बल के जनपद बलिया के चितबडागांव मे दबिश देकर अभियुक्त जितेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह की एक अदद टेम्पो स0 UP 60 AT 3056 को कुर्क कर थाना करी0पुर मे दाखिल कराया गया,

कुर्क किये गये वाहन की अनुमानित कीमत कुल रू0 158000/- आंकी गयी है। पुलिस की इस कार्यवाही से आपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त अभियुक्तो मे हडकंप मचा हुआ है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *