Breaking News

गाजीपुर: चौक जा रहे कचहरी पहुंचने वाले लोग एस0पी0 ओमवीर सिंह के आफिस में पिज्जा की दुकान

 

टीम आई0बी0एन0 न्यूजbad9d235 38df 4ea3 98d9 81da9121b4da

गाजीपुर: अपने आप या व्यवसाय को प्रमोट करने के लिये लोग नियम कानून सब कुछ ताक पर रख देते हैं। लेकिन दूसरी तरफ ऐसी विसंगतियों का संज्ञान लेने वाले लोग भी कम नही है। मामला जिले के तेज तर्रार पुलिस कप्तान ओमवीर सिंह के कार्यालय का है।

15 दिन से लगातार हो रहे इस मजाक का न तो कोई संज्ञान लेने वाला है न ही इसे ठीक कराने की पहल अभी भी की गई है। जिले भर में पुलिस कप्तान के साथ-साथ पुलिस की छवि का भी मजाक बन रहा है। पुलिस कप्तान खुद रोज यहॅा पहुंचते है लेकिन मामले का संज्ञान क्यों नही लिया जा रहा है।

शहर के महुआबाग इलाके में दो सप्ताह पहले एक पिज्जा की दुकान का उद्घाटन समारोह था जो सकुशल सम्पन्न हो गया। शहर के तमाम व्यापारी, छात्र-छात्रायें, युवतिया महिलायें व आम लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुये लेकिन अपनी दुकान का प्रचार करने के लिये पिज्जा हाउस के मालिक ने शहर में कुछ होर्डिंग लगाने का भी प्लान किया था जिसके क्रम में तमाम स्थानो पर होर्डिगें टांग दी गयी है।

यही नही जब पिज्जा हाउस संचालक ने यह देखा कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने लगे विभागीय सरकारी बोर्ड के सामने बिजली के खंभे पर एक राजनीतिक दल की होर्डिंग लगी है तो उसने भी उसी होर्डिंग के उपर अपनी होर्डिंग टांग दिया जो अभी भी अपना प्रदर्शन बखूबी कर रही है। कई लोगो को तो यह भी भ्रम हो जा रहा है कि पुलिस कार्यालय में पिज्जा की दुकान खुल गयी है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने लगे बिजली के खंभे पर पूर्व से ही जनाधिकार पार्टी का होर्डिंग लगा हैं और उसके बाद समय-समय पर लोग उस होर्डिंग के उपर अपने दल व व्यवसाय का प्रमोशन करने वाली होर्डिंगे लगाते रहते है।

.जिस कार्यालय में पुलिस कप्तान के साथ-साथ जिले भर के क्षेत्राधिकारी, कोतवाल, सिटी एस0पी0, एडिशनल एस0पी0 समेत स्वतः बेहतर पुलिसिंग का दावा करने वाले ओमवीर सिंह का आना जाना है।

एस0ओ0 जी व एलाउ की टीमें भी इसी कम्पाउण्ड में दिन भर विचरण करती है। देखना यह है कि इस मामले में खबर का संज्ञान जिले का पुलिस विभाग ले रहा है कि नही क्योंकि मामला विभाग की बेहतर छवि का है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *